27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति की इस हरकत को बर्दाश्त नहीं कर सकी महिला, बेटा-बहू के साथ मिलकर किया ये काम, फैली सनसनी

CG NEWS: मृतक बुद्धराम रोजाना ही शराब पीकर घर में हंगामा करता था। रोजाना ही विवाद होता था। सोमवार की रात में भी विवाद किया। इससे तंग आकर ताव में आकर बुद्धराम के सिर पर डंडे से वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। वहीं गमछे से गला दबा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 7 Dec 2022, 12:12 PM IST

.

.

शराब पीकर पति परेशान करता। रोजाना ही घर में विवाद की स्थिति बनती। इससे घरवाले प्रताड़ित हो चुके थे। आखिरकार उन्हें घातक कदम उठाना पड़ा। पत्नी ने पुत्र और बहू के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस से आरोपी बच नहीं सके। मामला कुकदुर थाना अंतर्गत ग्राम मझोली नवापारा की है।

जानकारी अनुसार, मंगलवार की सुबह 7 बजे गांव के सरपंच ने कुकदुर पुलिस को सूचना दी कि गांव के सड़क पर एक शव पड़ा है। पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची। शव की पहचान गांव के ही बुद्धराम करचाम (44)के रूप में हुई। शव का निरीक्षण किया जिसमें पता चला सिर पर वार हुआ है और गले भी पर कुछ निशान दिखाई दिए। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर पुलिस टीम जांच में जुट गई। पुलिस के साथ डॉग स्वायड भी पहुंचा। कुत्ते को शव के पास छोड़े जाने के बाद कुत्ता सीधे मृतक के घर जा पहुंचा। इसके बाद पूछताछ मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू हुई। शाम तक पुलिस ने मामले में हत्यारों को भी पकड़ लिया। हत्या मृतक की पत्नी ने अपने पुत्र और बहू के साथ मिलकर की थी।

सबसे पहले परिजनों पर ही शक हुआ
कुकदुर थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी ने बताया कि सूचना मिलते ही वह शव का मुआयना करने पहुंचे। शव पर चोट के निशान थे जिसे देखकर स्पष्ट हो गया कि हत्या की गई है। ग्रामीणों से पूछताछ किया गया। वहीं मृतक के परिजनों पर पहले शक हुआ क्योंकि घर की लिपाई पुताई हुई थी। वहीं मृतक के खिलाफ 8 माह पूर्व उसकी पत्नी ने एफआईआर दर्ज कराया था। 10 दिन पहले ही गांव में पति पत्नी के बीच हो रहे विवाद को भी बैठक हुई थी।

कुकदुर थाना निरीक्षक सारथी ने बताया कि पुलिस की सख्ती से पूछताछ पर मृतक की पत्नी, उसके पुत्र और बहू ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मृतक बुद्धराम रोजाना ही शराब पीकर घर में हंगामा करता था। रोजाना ही विवाद होता था। सोमवार की रात में भी विवाद किया। इससे तंग आकर ताव में आकर बुद्धराम के सिर पर डंडे से वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। वहीं गमछे से गला दबा दिया। मौत होने के बाद शव को सड़क पर फेंक दिया। घर में खून के छींटे बिखरे थे जिसे लिपाई पुताई कर छीपाने का प्रयास किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों मृतक की पत्नी मथुरा बाई (41), पुत्र विजय कुमार (23) और पुत्रवधु जोनिहा बाई (20) को गिरफ्तार कर लिया है।