भिलाई

CG News: 1.99 लाख लोगों का राशन खतरे में! 28 फरवरी तक नहीं कराया ये काम तो… जानें पूरी जानकारी

Bhilai News: हितग्राहियों को 28 फरवरी तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर खाद्यान्न प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है।

less than 1 minute read
Feb 07, 2026
ई-केवाईसी ( File Photo - Patrika )

CG News: दुर्ग जिले में ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना के अंतर्गत आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कुल 4 लाख 96 हजार 354 राशनकार्ड प्रचलन में हैं, जिनमें 16 लाख 86 हजार 164 सदस्य पंजीकृत हैं। इनमें से 14 लाख 86 हजार 690 सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है, जबकि 1 लाख 99 हजार 474 सदस्यों का ई-केवाईसी अब तक नहीं कराया गया है।

ऐसे हितग्राहियों को 28 फरवरी तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर खाद्यान्न प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ें

Ambikapur Firing Incident: होटल देव परिसर में फायरिंग, दो राउंड गोली चलने से इलाके में फैली दहशत, 5 लाइसेंसी हथियार जब्त

‘मेरा ई-केवाईसी’ ऐप के माध्यम से भी ई-केवाईसी की सुविधा

खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने बताया कि सभी राशन दुकानों में संचालित ई-पास मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा जारी ‘मेरा ई-केवाईसी’ ऐप के माध्यम से भी ई-केवाईसी कराई जा सकती है। इसके लिए एंड्रॉयड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर राज्य का चयन, आधार नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से फेस ई-केवाईसी की जा सकती है। उन्होंने राशनकार्डधारकों से अपील की है कि जिन सदस्यों का ई-केवाईसी शेष है, वे समीपस्थ शासकीय उचित मूल्य दुकान या ‘मेरा ई-केवाईसी’ ऐप के माध्यम से समय-सीमा के भीतर ई-केवाईसी अवश्य कराएं।

Published on:
07 Feb 2026 09:45 am
Also Read
View All

अगली खबर