भिलाई

CG News: मैत्रीबाग में टिकटिंग सिस्टम निजी हाथों में, महिलाओं-बुजुर्गों को राहत…

CG News: भिलाई जिले में मैत्रीबाग 1972 में अस्तित्व में आया। मैत्रीबाग के गेट पर पिछले 53 साल से भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के कर्मचारी तैनात हैं।

2 min read
Aug 29, 2025
CG News: मैत्रीबाग में टिकटिंग सिस्टम निजी हाथों में, महिलाओं-बुजुर्गों को राहत...(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में मैत्रीबाग 1972 में अस्तित्व में आया। मैत्रीबाग के गेट पर पिछले 53 साल से भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के कर्मचारी तैनात हैं। टिकट देने का काम हो या मोबाइल से टिकट खरीदने का विषय। हर काम को बीएसपी कर्मियों ने अंजाम तक पहुंचाया। यह पहली बार है, जब बीएसपी प्रबंधन मैत्रीबाग के टिकट काउंटर भी निजी हाथों में देने जा रहा है। मैत्रीबाग आने वाले पर्यटकों से साल में करीब 2.40 करोड़ राजस्व प्राप्त होता है।

ये भी पढ़ें

Bhilai News: मैत्रीबाग की झील का आकर्षण बढ़ा, पर्यटकों को लुभा रही नौकाएं

टेंडर किया जा रहा है टिकट काउंटर का

टिकट काउंटर का टेंडर किया जा रहा है। निविदा ओपन होने पर साफ होगा कि कौन इस कार्य को करेगा। पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के लिए यह कार्य प्रबंधन कर रहा है। केंद्र सरकार देशभर में महिलाओं और बुजुर्गों के पक्ष में बड़े फैसले ले रही है। बुजुर्गों के लिए ट्रेन की टिकट हो या आयुष्मान में इलाज, सभी जगह केंद्र सरकार राहत दे रही है।

ऐसे में केंद्र के उपक्रम भिलाई इस्पात संयंत्र को मनोरंजन के लिए मैत्रीबाग में आने वाले बुजुर्गों और महिलाओं को कम से कम टिकट हॉफ करके राहत दिया जाना चाहिए। पांच साल से छोटे उम्र के बच्चों से वर्तमान में भी टिकट नहीं लिया जाता है। मैत्रीबाग में प्रवेश करने के लिए टिकट निजी हाथों से खरीदा जाएगा। आशंका टिकट बढ़ाने को लेकर की जा रही है।

हर माह आते हैं 1 लाख पर्यटक

मैत्रीबाग में बारिश के दौरान पर्यटकों की संख्या कुछ कम हो जाती है। इसके बाद भी हर माह करीब 1 लाख पर्यटक आते हैं। हर पर्यटक 20 रुपए की टिकट लेता है। ठेकेदार के खाते में हर माह करीब 20 लाख से अधिक राशि जाएगी। वहीं त्योहार और छुट्टी के मौके पर पर्यटकों की संख्या अधिक हो जाती है।

गुरुवार को टेंडर का था अंतिम दिन

मैत्रीबाग के टिकट काउंटर का ठेका बीएसपी ने कर दिया है। जेम पोर्टल के माध्यम से निविदा बुलाई गई थी। गुरुवार सुबह 10 बजे तक टेंडर में हिस्सा लिया जा सकता था। उम्मीद है कि इसमें देशभर से एजेंसी ने हिस्सा लिया होगा। नए टेंडर की शर्तों के मुताबिक नई एजेंसी को काम करना होगा।

Updated on:
29 Aug 2025 12:00 pm
Published on:
29 Aug 2025 11:54 am
Also Read
View All

अगली खबर