भिलाई

CG Politics: कांग्रेस को झटका… 5 पार्षदों ने थामा BJP का हाथ, अचानक पाला बदलने से सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

CG Politics: नगर निगम रिसाली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शहर सरकार के दो मंत्री और 3 पार्षदों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।
less than 1 minute read
Mar 23, 2025
CG Politics: कांग्रेस को झटका… 5 पार्षदों ने थामा BJP का हाथ, अचानक पाला बदलने से सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

CG Politics: नगर निगम रिसाली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शहर सरकार के दो मंत्री और 3 पार्षदों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस खबर ने कांग्रेस में हड़कंप मचा दिया है। अब कांग्रेस के पास 21 और भाजपा के पास 19 पार्षद हो गए हैं। इसके साथ ही यह आशंका जताई जा रही है कि कुछ समझौते के बाद और पार्षद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कयास लगाया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी यहां तता पलट करने की तैयारी करने में जुट गई है।

भाजपा में शामिल

भाजपा का दामन थामने वालों में रिसाली नगर निगम मरोदा पुरैना मंडल से वार्ड 14 की पार्षद सरिता देवांगन , वार्ड 15 की पार्षद ईश्वरी साहू वार्ड 33 के पार्षद व एमआईसी सदस्य परमेश्वर कुमार (पिंटू) , वार्ड 20 के पार्षद व एमआईसी सदस्य चंद्रप्रकाश निगम और रिसाली मंडल से वार्ड 3 की पार्षद सारिका प्रेम साहू शामिल हैं। इनमें दोनों एमआईसी सदस्य निर्दलीय चुनाव जीते थे। कांग्रेस में प्रवेश करने पर उन्हें शहर सरकार ने महापौर परिषद में मंत्री बनाया था।

इसलिए भाजपा में गए

शनिवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के निवास पर भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदों ने कहा कि रिसाली की महापौर शशि सिन्हा पद में रहते हुए भी कोई कार्य नहीं कर पा रही हैं। जनता ने उन्हें काम के लिए चुना है। लोग उनसे जवाब मांगते हैं। ऐसे में भाजपा के विधायक ललित चंद्राकर के कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा में प्रवेश किया है। सभी का भाजपा का गमछा और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

Updated on:
23 Mar 2025 09:09 am
Published on:
23 Mar 2025 09:09 am