CG Politics: छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के राजकुमार गुप्त ने कहा है कि कंगना रनौत ने अपने बयान के लिए आज तक माफी नहीं मांगी है।
CG Politics: भाजपा सांसद कंगना रनौत के किसान आंदोलन और बलात्कार को लेकर दिए गए बयान पर प्रदेश के किसानों की नाराजगी सामने आई है। किसानों का कहना है कि कंगना ने अपने बयान में राष्ट्रीय किसान आंदोलन पर बलात्कार करने का अनर्गल, बेबुनियाद, अपमानजनक लांछन लगाया है। इससे छत्तीसगढ़ के किसान स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के राजकुमार गुप्त ने कहा है कि कंगना रनौत ने अपने बयान के लिए आज तक माफी नहीं मांगी है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि उसे अपने बयान पर कोई अफसोस नहीं है। किसान संगठन ने कंगना रनौत को चुनौती देते हुए कहा है कि वह अपने आरोप को प्रमाणित करे और बताएं कि किसान आंदोलन के तीन साल बाद ऐसा आरोप क्यों लगाया?
उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्वयं को कंगना रनौत के बयान से खुद को अलग कर लिया है किंतु यह नाकाफी है। भाजपा के कतिपय नेताओं ने आंदोलन के दौरान भी किसानों पर खालिस्तानी होने का लांछन लगाकर किसानों को अपमानित करने, किसान आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास किया था। उनके खिलाफ भाजपा ने कोई कार्रवाई नहीं की।
भाजपा को चाहिए कि वह कंगना रनौत को तत्काल गिरतार करे और पार्टी से बर्खास्त करें। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष नड्डा से किसानों से माफी मांगने की मांग की है।