
CG Politics: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखी गई चिट्ठी पर भाजपा ने सियासी हमला किया। इस पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं कई बार संविधान का उल्लंघन करते रहे हैं, लोकतंत्र का मजाक उड़ाते रहे हैं। कई कानूनी प्रक्रियाओं में बाधा खड़ी करते रहे हैं। ऐसे में कम से कम उन्हें संविधान, लोकतंत्र, न्याय व्यवस्था, कानून व्यवस्था पर बोलने का नैतिक अधिकार बिल्कुल नहीं है।
ठाकुर ने कहा, किसी भी आरोपी के घर जाकर भीड़ लेकर बैठ जाना संविधान में कहां लिखा है। आरोपियों का संरक्षण करना, उनकी वकालत करना, संविधान में कहां लिखा है। भूपेश बघेल सहित पूरी कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की बात करती है, लेकिन इस संविधान द्वारा शक्ति प्राप्त संस्थाओं का मजाक बनाती है।
ठाकुर ने कहा कि विष्णु के सुशासन में कानून न किसी से भेदभाव करेगा, न किसी के दबाव में आएगा। भूपेश बघेल को स्वयं ही सुनिश्चित करना चाहिए कि वह कानूनी प्रक्रियाओं में बाधा उत्पन्न कर अपनी राजनीतिक रोटियां ना सेकें। भाजपा की इस कड़ी प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य (CG Politics) की राजनीति में तीखी बयानबाजी जारी रहेगी, खासकर जब संवैधानिक और कानूनी मुद्दों पर असहमति बढ़ रही है।
ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तारीफ करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव बेहद व्यापक है। उन्होंने कहा, "साय ने संगठन, मंत्री, विधायक, सांसद और अब मुख्यमंत्री के रूप में दशकों तक सेवा की है। उनका कद बहुत बड़ा है और उन्हें उन लोगों से सीखने की जरूरत (CG Politics) नहीं है, जो खुद असंवैधानिक कृत्यों में लिप्त हैं।"
1. ‘पूर्व सरकार के निर्णय को साय सरकार ने पलट दिया’, जानें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने क्यों कही ये बात
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने साय सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने भूपेश प्रशासन के निर्णय का पलट दिया है। आखिर किन कारणों से कांग्रेस नेता ने कहा ऐसा..यहां पढ़े पूरी खबर…
2. अरे! टेरर फंडिंग पर क्या बोल गए पूर्व CM बघेल, Video में देखिए भड़ास
बीते दिनों मोहला मानपुर से चार लोगों की गिरफ्तारी एनआईए ने की थी। चारों पर टेरर फंडिंग का आरोप था। मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुखिया भूपेश बघेल ने एक बार फिर बीजेपी और केंद्र सरकार को जमकर कोसा हैं। यहां पढ़े पूरी खबर…
Updated on:
29 Aug 2024 11:55 am
Published on:
29 Aug 2024 11:54 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
