कार्यकर्ताओं के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस भी हरकत में आई और कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया है। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। धरना को प्रदेश अध्यक्ष बैज, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने (Hindenburg Report) संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस हिंडनबर्ग मामले की जेपीसी जांच और सेबी चीफ के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।