भिलाई

CG Theft News: शराब दुकान में 10 लाख रुपए की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस

Bhilai Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर के नयापारा शराब दुकान में चोरों ने गल्ले से 11 लाख रुपए पार कर दिए। सीसीटीवी फुटेज में दर्ज समय के अनुसार चोरी की घटना को गुरुवार की रात 2:30 बजे के आसापास अंजाम दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2024, 12:53 PM IST
CG Theft News

Crime News: भिलाई में चोरों का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि एक ही रात में दो थाना क्षेत्रों में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग गए। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नयापारा देशी व अंग्रेजी शराब दुकान से रकम को पेटी समेत उखाड़ कर ले गए। वहीं सुपेला थाना क्षेत्र में बिरयानी खा रहे युवक की स्कूटर में 800 ग्राम सोना रखा था उसे स्कूटर समेत चोरी कर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस चौकन्ना हुई। चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एएसपी अभिषेक कुमार झा ने बताया कि बीती रात दुर्ग नयापारा रोड की देशी-अंग्रेजी शराब दुकान में चोरों ने धावा बोला। चार युवक नकाब पहने थे। दुकान के अंदर घुसे। जबकि शराब दुकान में गार्ड की तैनाती थी। गार्ड उस समय गहरी नींद में सो गया था। चोरों ने बेफिक्र होकर होकर शराब दुकान का ताला काटा और अंदर घुसे। जहां शराब बिक्र की नोटों से भरी पेटी को ऊखाड़ कर भाग गए। बताया जा रहा है कि करीब 10 लाख रुपए पेटी में था।

हिरासत में चार संदेही

कोतवाली पुलिस चार संदेहियों को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रहा है। इसमें शराब दुकान में काम करने वाले कर्मचारी भी बताए जा रहे है। हांलाकि पुलिस के हाथ अभी तक कुछ नहीं लगा है। दुर्ग निवासी सागर कुमार अपने मामा के साथ ज्वेलरी दुकान में हाथ बंटाता है।

दुकान का सोना करीब 800 ग्राम स्कूटी की डिक्की में रखा था। अंसारी बिरयानी सुपेला में बिरयानी खाने पहुंचा। स्कूटी को खड़ी किया। उसमें लॉक लगाना भूल गया था। बिरयानी दुकान से 10 मिनट बाद जब बाहर आकर देखा तो स्कूटी गायब थी। मामले की शिकायत सुपेला थाना में दर्ज कराया। पुलिस उसकी जांच कर रही है।

Theft News: कोतवाली थाने से महज 2 किलोमीटर दूर चोरी

दुर्ग नगर सीएसपी चिराग जैन ने चोरी की इस घटना के संबंध में जांच जारी होने की बात कहकर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। दुर्ग कोतवाली से महज 2 किलोमीटर दूरी पर हुए इस लाखों की चोरी की घटना को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Updated on:
27 Jul 2024, 12:53 PM IST
Published on: