भिलाई

CG Weather update: छत्तीसगढ़ में मानसून पर लगा ब्रेक, कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम….बढ़ेगा इन जिलों का तापमान

CG Weather Update: रविवार को दुर्ग जिले में छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा भी हो (Weather Update) सकती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Aug 2023, 1:35 PM IST
RAJASTHAN Weather update: अगले 2 दिन में पलटेगा मौसम का मिजाज....... जानें कहां कहां होगी बरसात
RAJASTHAN Weather update: अगले 2 दिन में पलटेगा मौसम का मिजाज....... जानें कहां कहां होगी बरसात

cg weather Update: भिलाई। प्रदेश में निम्न स्तर पर अरब सागर से पश्चिम हवा आ रही है, जिससे रविवार को दुर्ग जिले में छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है। इसके अलावा रविवार से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का (Weather Alert) अनुमान भी लगाया गया है। शनिवार को भी तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Weather Alert: प्रदेश में सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर जिले मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना बनी हुई है। हवा में नमी बढ़ने से उमस का स्तर बढ़ेगा। फिलहाल, अभी मौसम ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है। दुर्ग जिले में तेज बारिश को लेकर कोई अपडेट मौसम विभाग (CG Weather Update) ने जारी नहीं किया है। बस्तर और सरगुजा में अच्छी बारिश होने के संकेत दिए गए हैं।

Updated on:
27 Aug 2023, 1:35 PM IST
Published on: