5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राशन कार्डों का केवाईसी में हुआ बड़ा खुलासा, 18000 सदस्य दूसरे जिलों से भी उठा रहे चावल…विभाग ने उठाया यह कदम

Raipur News: केंद्र सरकार के निर्देश के बाद प्रदेश में राशन कार्डों का केवाईसी किया जा रहा है। अभी तक किए गए केवाईसी से खुलासा हुआ है कि 18000 सदस्य दूसरे जिलों से भी चावल उठा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 27 Aug 2023, 12:13 PM IST

18000 members are also picking up rice from other districts

केवाईसी में हुआ बड़ा खुलासा

Chhattisgarh News: रायपुर। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद प्रदेश में राशन कार्डों का केवाईसी किया जा रहा है। अभी तक किए गए केवाईसी से खुलासा हुआ है कि 18000 सदस्य दूसरे जिलों से भी चावल उठा रहे हैं। उनके आधार कार्ड दूसरे राशन कार्डो में भी दिए जा चुके हैं। केवाईसी के दौरान ऐसे सदस्यों के नाम जिले की सूची से हटा दिए गए हैं।

रायपुर में कुल 5 लाख 85 हजार कार्ड हैं। वहीं 21 लाख 14 हजार से ज्यादा कार्ड सदस्य हैं। इनमें से अभी तक 13 लाख 40 हजार 704 लोगों का ही ईकेवाईसी हो पाया है। अभी तक किए गए केवाईसी में 18 हजार 472 आधार कार्ड फर्जी पाए गए। अभी भी 7 लाख 73 हजार 296 से ज्यादा लोगों का ईकेवाईसी करना बाकी है। केंद्र सरकार ने राशन कार्ड धारकों को ई केवाईसी कराने के लिए कहा है। इसकी समय सीमा भी 31 अगस्त कर दी गई थी।

यह भी पढ़े: डेंगू ने पसारे पांव ! राजधानी में बढ़ रहा मौतों का सिलसिला....कलेक्टर के सामने खुली पोल

नगरीय निकाय क्षेत्र में

कुरा - 86
रायपुर - 3259
गोबरा नवापारा - 133
तिल्दा - 83
बिरगांव - 228
आरंग - 142
खरोरा - 39
अभनपुर - 31
माना - 50
कुल - 4051

ग्रामीण में क्षेत्र में अस्वीकृत सदस्य

अभनपुर - 652
धरसींवा - 885
आरंग - 11724
तिल्दा - 1160
कुल - 14421

यह भी पढ़े: करोड़ों खर्च, फिर भी रायपुर व भिलाई के हवा में बढ़ा माइक्रोग्राम पॉल्यूशन....खर्च हुई इतनी राशि

सर्वर डाउन बड़ी समस्या

Rashan Card: राशन दुकान संचालकों के अनुसार ई-पॉस मशीन का सर्वर डाउन होने की वजह से ईकेवाईसी का काम धीमा हो गया है। जुलाई के पहले सप्ताह में सर्वर प्रॉब्लम की समस्या बढ़ गई है, जिस काम में 5 मिनट का समय लगना है। सर्वर डाउन होने की वजह से उसमें ज्यादा समय लगने लगा है। सर्वर प्रॉब्लम की वजह से लोग ज्यादा देर लाइन में खड़े नहीं हो रहे हैं, जिससे अभी तक सभी का ईकेवाईसी नहीं हो पाया है।

4 दिन बाकी

मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों राशन दुकानों में ईकेवाईसी का काम हो रहा है। रायपुर जिले में 21 लाख 14 हजार 900 कार्ड सदस्य रजिस्टर्ड हैं। केंद्र ने ई-केवाईसी कराने के लिए समय सीमा 31 अगस्त तक कर दी है, लेकिन जिस गति से जिले में ईकेवाईसी का काम हो रहा है तो शायद ही आंकड़ा पूरा हो पाए।

राज्य में प्रचलित समस्त श्रेणी के राशनकार्डों में सम्मिलित समस्त सदस्यों का ई-केवाईसी किया जाना है। इसमें सभी एपीएल कार्ड धारक भी शामिल हैं। इसके बाद ही इन्हें समस्त योजनाओं का लाभ नियमित रूप से मिलेगा। - केसी थारवानी, खाद्य नियंत्रक, रायपुर

यह भी पढ़े: PM मोदी छत्तीसगढ़ के 30 हजार युवाओं को देंगे रोजगार, सितंबर के पहले सप्ताह में दे सकते हैं बड़ी सौगात