भिलाई

CG Weather Update: जारी रहेगा बारिश का दौर, 40-50 km/h की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, देखें IMD का ताजा अपडेट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना है।
2 min read
Mar 20, 2026
बारिश का अलर्ट (फोटो- पत्रिका ग्राफिक्स)
Heavy rain alert

CG Weather Update: दुर्ग जिले में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला-बदला है। जहां एक ओर दिन में तेज धूप और गर्मी का असर बना हुआ है, वहीं रात के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। अगले 4 से 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है, जिससे दिन में भी हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में फिर से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

CG Weather Update: क्यों हो रहा तापमान में बदलाव

इस समय मध्य प्रदेश के मध्य भाग में जमीन से लगभग 0.9 किमी की ऊंचाई पर हवाएं गोल घूम रही हैं। जब हवाएं इस तरह घूमती हैं, तो वे आसपास की नमी को ऊपर की ओर खींचती हैं। ऊपर जाकर यह नमी ठंडी होती है और बादलों का निर्माण करती है। इस समय छत्तीसगढ़ में द्रोणिका का भी असर देखा जा रहा है। यह ट्रफ’ कम दबाव का एक लंबा क्षेत्र होता है।

यह लाइन दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से शुरू होकर मध्य प्रदेश के उसी चक्रवाती घेरे से गुजरते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ तक फैली हुई है। यह ट्रफ लाइन एक ‘रास्ते’ की तरह काम करती है, जो बंगाल की खाड़ी या अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवाओं को छत्तीसगढ़ के अंदरूनी हिस्सों तक खींच लाती है। फिलहाल दोनों ही सिस्टम का असर दुर्ग जिले के मौसम पर भी पड़ रहा है।

तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। शुक्रवार को रायपुर में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज-चमक होने के आसार हैं।

विभिन्न जिलों का तापमान

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 36.4 डिग्री दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री जगदलपुर में रहा। इसके अलावा बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री, अंबिकापुर में 33.4 डिग्री और पेण्ड्रारोड में 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतर स्थानों पर तापमान सामान्य से कम या आसपास रहा।

Updated on:
20 Mar 2026 01:45 pm
Published on:
20 Mar 2026 01:45 pm