भिलाई

Big Breaking: बूथ से अगवा नहीं नशे में चूर, घर में सोता मिला भाजपा एजेंट, भूपेश ने कहा ये डर्टी पॉलीटिक्स

वोटिंग के दिन पाटन विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ से भाजपा कार्यकर्ता नूतन साहू के अगवा करने की खबर अंतत: अफवाह निकली।
less than 1 minute read
Nov 20, 2018
balod patrika Assembly election chhattisgarh
लोकतंत्र के त्योहार में उत्साह : मतदान करने हर वर्ग के मतदाताओं की लगी है कतार

भिलाई. वोटिंग के दिन पाटन विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ से भाजपा कार्यकर्ता नूतन साहू के अगवा करने की खबर अंतत: अफवाह निकली। पाटन एसडीओपी राजीव ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता नशे में चूर होकर अपने घर में सोता हुआ मिला है। उसे किसी ने अगवा नहीं किया है।

इधर भाजपा ने बकायदा वीडियो बनाकर मंगलवार दोपहर कार्यकर्ता के अगवा और उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की। साथ ही इसका आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल पर लगाया। इधर पाटन के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश ने इसे भाजपा की डर्टी पॉलीटिक्स करार दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले बस यही कर सकते हैं।

यह था पूरा माजरा
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के बीच पाटन से एक बड़ी मंगलवार सुबह बड़ी खबर आई थी। यहां विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 के पाटन विधानसभा के बूथ क्रमांक 207 के भाजपा के बूथ एजेंट नूतन साहू को कांग्रेस के लोगों द्वारा अगवा कर लेने का मामला सामने आया था।

भाजपा प्रवक्ता ने जारी किया वीडियो
भाजपा प्रवक्ता नरेश गुप्ता ने वीडियो जारी कर बताया कि सुबह 8.30 बजे से नूतन अगवा है। प्रशासन जल्द से जल्द इस पर कारवाई करे और नूतन जी को सही सलामत वापस लाए। नूतन को अगवा करते समय वे लोग बार-बार जातिसूचक गाली भी दे रहे थे। भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दो दिनों से कांग्रेस द्वारा शार्प शूटर और पेशेवर अपराधियों को लाने की शिकायत दे रही है, लेकिन इन पर कोई कारवाई न होना चिंताजनक है। हम सबसे पहले साहूजी की सकुशल की मांग करते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस पूरा घटनाक्रम को अफवाह करार दिया।

Updated on:
20 Nov 2018 03:09 pm
Published on:
20 Nov 2018 03:09 pm