भिलाई

36 चोरियां कर चूका था ये शातिर गैंग, cctv से मिला सुराग, हुआ भंडाफोड़

CG Crime News : . सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सोसायटी से चावल और खाद्य की बोरिया चोरी करने वाले गिरोह का दुर्ग पुलिस ने पर्दाफाश किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jul 2023, 7:11 PM IST
36 चोरियां कर चूका था ये शातिर गैंग, cctv से मिला सुराग, हुआ भंडाफोड़
36 चोरियां कर चूका था ये शातिर गैंग, cctv से मिला सुराग, हुआ भंडाफोड़

CG Crime News : . भिलाई . सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सोसायटी से चावल और खाद्य की बोरिया चोरी करने वाले गिरोह का दुर्ग पुलिस ने पर्दाफाश किया। इस गिरोह ने पड़ोसी जिले की पुलिस के नाक में दम कर दिया था। दुर्ग पुलिस ने 10 आरोपियों के गिरफ्तार किया है। जिसमें चोरी का सामान खरीदने वाला एक आरोपी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सरकारी चावल और मालवाहक वाहन को जब्त किया है। जब्त मशरुका 9 लाख रुपए है।

एसपी शलभ सिन्हा ने कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में आयोजित पत्रवार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में सेंधमारी, सोसायटी से लगातार चावल और खाद्य की चोरी हो रही थी। साइबर टीम की मदद से एसीसीयू टीम ने खोजबीन शुरु की। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। फूटेज में एक संदिग्ध मालवाहक वाहन दिखाई दिया।

इसी तरह सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए टीम आगे बढ़ी। राजनांदगांव तुमड़ीबोर्ड की एक दुकान के सीसीटीवी कैमरा में स्पष्ट दिखाई दिया।

एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि आरोपी ने अपने साथ में छावनी थाना का निगरानी बदमाश गोविंद उड़िया को रखा था। दोनों ने मिलकर 25 से अधिक चोरी राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़ और धमतरी में की है।

Published on: