Weather Alert : जीवाणुओं के कारण जो चर्म रोग पैदा हो रहे हैं, उनमें सबसे ज्यादा मरीज खुजली से पीड़ित होकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इन बीमारियों के लक्षणों को देखा जाए तो व्यक्ति के शरीर पर छोटे-छोटे लाल दाने, लाल रंग के चतके, शरीर के किसी हिस्से में खुजली होना और पुराने चर्म रोगों का उभरना शामिल हैं। हालांकि, लोग शुरू में इन बीमारियों को हल्के में लेते हैं पर जब रोग बढ़ता है तो शरीर में होने वाली खुजली से लोगों की रातों की नींद नहीं आती है