
Civic Elections: दुर्ग जिले के चार प्रमुख नगरीय निकायों- नगर निगम भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा और नगर पालिका परिषद जामुल में आगामी दिसंबर माह में होने वाले आम चुनाव से पहले मतदाताओं की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रारंभिक निर्वाचक नामावली के अनुसार, वर्ष 2021 के पिछले निकाय चुनावों की तुलना में चारों निकायों को मिलाकर कुल 1,05,151 मतदाता कम हो
गए हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, सबसे बड़ी कमी नगर निगम भिलाई में देखी गई है, जहां मतदाताओं की संख्या में 69,540 की शुद्ध कमी आई है। वर्ष 2021 के चुनाव में भिलाई में 4,07,624 मतदाता पंजीकृत थे, जो अब घटकर 3,38,084 रह गए हैं।
प्रारंभिक सूची के प्रकाशन के साथ ही संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। जो पात्र नागरिक 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के अनुसार 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या जिनका नाम किसी कारणवश छूट गया है, वे निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
निर्वाचन जानकारों के अनुसार, मतदाताओं की संख्या में आई इस भारी कमी की मुख्य वजह राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कराया गया विशेष गहन पुनरीक्षण (स्ढ्ढक्र) है। सत्यापन के दौरान मृत व्यक्तियों के नाम सूची से हटाए गए, वहीं अन्यत्र शिफ्ट हो चुके लोगों तथा लंबे समय से अनुपस्थित मतदाताओं का नाम विलोपित किया गया। इसके अलावा, दोहरे मतदान केंद्रों पर दर्ज प्रविष्टियों (डबल एंट्री) को तकनीकी जांच के जरिए निरस्त किया गया, जिसके चलते वास्तविक मतदाताओं का सटीक आंकड़ा सामने आया है।
नगरीय निकाय - वार्ड संख्या - 2021 में मतदाता - वर्तमान - अंतर (कमी)