भिलाई

कांग्रेस नेत्री के बेटे ने तलवार लेकर अपनी पत्नी को मारने दौड़ाया, फिर जो हुआ… थाना पहुंचा मामला

CG Crime news: जब शिल्पा चित्रांश का सामान पैक कर रही थी तो इधर मानव ने तलवार लेकर शिल्पा की मां, भाई, मामा और पुलिस वालों तक को दौड़ाने लगा। यह देख शिल्पा घर के अंदर से भागी..
2 min read
• •
Updated: 9 Jan 2024, 3:08 PM IST
bhilai_crime.jpg

CG Crime news: भिलाई से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भिलाई नगर निगम की एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा के बेटे के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज हुआ है। कांग्रेस नेत्री की बहू शिल्पा होरा ने मारपीट व तलवार लेकर जाने से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच कर रही है।

बता दें कि कांग्रेस नेत्री रीता सिंह गेरा भिलाई नगर निगम की एमआईसी मेंबर है। बेटे मानव चंद्र होरा के खिलाफ मामला दर्ज होने से राजनीति गलियारों में खलबली मच गई है। पुलिस ने बताया कि रीता गेरा की बहू शिल्पा होरा ने अपनी शिकायत में कहा है कि भिलाई अपने तीन साल के बेटे चित्रांश को लेने आई थीं। उनका बेटा उनके पति मानव और सास रीता गेरा के पास था। वो लोग बेटे को देने से मना कर रहे थे।

जब वो महिला थाने की सहायता लेकर उनके घर बेटे को लेने पहुंची तो मानव उनसे झगड़ा करने लगा। उसने पहले तो बेटे का समान पैक करने के लिए शिल्पा को अंदर भेजा, उसके बाद अंदर से तलवार निकाल कर ले आया। जब शिल्पा चित्रांश का सामान पैक कर रही थी तो इधर मानव ने तलवार लेकर शिल्पा की मां, भाई, मामा और पुलिस वालों तक को दौड़ाने लगा। यह देख शिल्पा घर के अंदर से भागी।

इसके बाद मानव ने शिल्पा को दौड़ाया और गला पकड़कर घर के अंदर कर दिया। इसके बाद शिल्पा ने वैशाली नगर थाने जाकर मानव के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मानव के खिलाफ आर्म्स एक्ट और मारपीट का मामला दर्ज किया है।

Published on: