8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुफ्त बस सुविधा के लिए कॉलेज स्टूडेंट्स ने सीएम से लगाई गुहार, कहा- रोजाना चलना पड़ता है तीन किमी

free bus facility in CG: वर्तमान में कई कॉलेज की विद्यार्थी पैदल ही बस स्टैंड से कॉलेज जाते हैं या फिर आरटीओ की गाइडलाइन के तहत बस में 50 प्रतिशत छूट पा रहे हैं..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 9 Jan 2024, 2:35 PM IST

free_bus.jpg

Free bus facility in CG: कॉलेज के विद्यार्थियों को मुफ्त में बस सुविधा देने की मांग नई सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की है। वर्तमान में कई कॉलेज की विद्यार्थी पैदल ही बस स्टैंड से कॉलेज जाते हैं या फिर आरटीओ की गाइडलाइन के तहत बस में 50 प्रतिशत छूट पा रहे हैं।

जिले के लीड कॉलेज में लगभग 1600 से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। अलग-अलग पाली में विद्यार्थी कॉलेज में पढ़ाई करने आते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ रहा है।

बस स्टैंड से कॉलेज की दूरी अधिक

विद्यार्थी कामिनी, रागनी, ज्योति व साधना ने कहा कि कभी बस में आधा किराया तो कभी पूरा किराया देना पड़ रहा है। अधिकांश बार पूरा किराया देना पड़ता है। बस स्टैंड से कॉलेज की दूरी अधिक है जिसके कारण पैदल कॉलेज जाने में भी समय अधिक लगता है।

3 किमी पैदल सफर से परेशान होते हैं विद्यार्थी

कॉलेज व बस स्टैंड की दूरी लगभग 3 किमी है। विद्यार्थी अब मांग कर रहे हैं कि बस स्टैंड से कॉलेज तक फ्री बस सुविधा दी जाए। छात्र नेता देवेंद्र साहू ने कहा कि फ्री बस सेवा की मांग को लेकर जल्द ही जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।