भिलाई

CBSE ने फिर बदला एग्जाम पैटर्न : अब बायो में भी ऑब्जेक्टिव प्रश्न, केस स्टडी के होंगे सवाल

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने सत्र 2020-21 के लिए एग्जाम पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। कक्षा 9 से 12 तक के पेपर में 20 फीसदी ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे। खास बात यह है कि इस साल से बायोलॉजी में भी ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे।

2 min read
Apr 13, 2020
CBSE ने फिर बदला एग्जाम पैटर्न : अब बायो में भी ऑब्जेक्टिव प्रश्न, केस स्टडी के होंगे सवाल

भिलाई@Patrika. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन(सीबीएसई) ने सत्र 2020-21 के लिए एग्जाम पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। (CBSE) कक्षा 9 से 12 तक के पेपर में 20 फीसदी ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे। खास बात यह है कि इस साल से बायोलॉजी में भी ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। बीते साल तक इसे न्यू पैटर्न से अछूता रखा गया था। बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि थ्योरी पेपर में 20 फीसदी सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। अब पहली बार विद्यार्थियों को 10 फीसदी सवाल केस स्टडी और सोर्स बेस्ड स्टडी से पूछे जाएंगे। (Corona covid-19)एक्सपट्र्स का कहना है कि नए पैटर्न के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।

लॉकडाउन के बाद पुराना पैटर्न
आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से 10वीं और 12वीं कक्षा की स्थगित परीक्षाओं पर यह नियम लागू नहीं होगा। देश से लॉकडाउन खुलने के बाद छात्र जब भी परीक्षा देंगे, उनसे पुराने पैटर्न के आधार पर सवाल पूछे जाएंगे।

आरटीई के आवेदन करने की तिथि अगले आदेश तक बढ़ाई

छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने एक आदेश जारी कर शिक्षा का अधिकार कानून(आरटीई) के आवेदन करने की तिथि को अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया है। पहले 15 अप्रेल तक आरटीई के प्रथम चरण के आवेदन करने की मियाद दी गई थी, जो दो दिनों में खत्म होने वाली थी। आरटीई की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। आदेश के साथ शिक्षा विभाग ने कहा है कि आरटीई की सीटों को अलार्टमेंट व प्रथम चरण की लॉटरी की तिथि अलग से बताई जाएगी।

जिले की 6532 सीटों के लिए अब तक 5235 आवेदन प्राप्त

दुर्ग जिले की 6532 सीटों के लिए अब तक 5235 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिले में यह कुल सीटें 605 निजी स्कूलों में विभाजित की गई है। सर्वाधिक सीटें भिलाई में हैं। इसके साथ ही भिलाई में ही निजी क्षेत्र की बड़ी स्कूलों का संचालन भी हो रहा है। आरटीई के जरिए अपने बच्चों को निजी स्कूलों में एडमिशन कराने वाले पालकों को अब आवेदन के लिए और समय मिलने वाला है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि शिक्षा विभाग के आदेश के बारे में सभी निजी स्कूलों को सूचित कर दिया गया है। बता दें कि भिलाई की कुछ चुनिंदा स्कूल में प्रवेश के लिए हमेशा से ही मारामारी की स्थिति रहती है, ऐसे में इनमें प्रवेश लॉटरी सिस्टम से निकाले जाएंगे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
13 Apr 2020 09:11 pm
Also Read
View All