30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीवी पर JEE और NEET की क्लास, सवाल भी पूछ सकेंगे : लगाइए फोन और पाइए जवाब

छत्तीसगढ़ के ऐसे विद्यार्थी जो अभी जेईई और नीट का एग्जाम देने वाले हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। अब आप अपने टेलीविजन सेट के सामने बैठकर देश के नामी एक्सपर्ट के साथ डाउट क्लीयर कर पाएंगे। कोरोना वारयर की वजह से अभी यह तय नहीं हो पाया है कि जेईई और नीट की परीक्षा कब होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 12 Apr 2020, 11:05 PM IST

टीवी पर जेईई और नीट की क्लास, सवाल भी पूछ सकेंगे : लगाइए फोन और पाइए जवाब

टीवी पर जेईई और नीट की क्लास, सवाल भी पूछ सकेंगे : लगाइए फोन और पाइए जवाब

भिलाई@Patrika. छत्तीसगढ़ के ऐसे विद्यार्थी जो अभी #JEE और #NEET का एग्जाम देने वाले हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। अब आप अपने टेलीविजन सेट के सामने बैठकर देश के नामी एक्सपर्ट के साथ डाउट क्लीयर कर पाएंगे। कोरोना वारयर की वजह से अभी यह तय नहीं हो पाया है कि जेईई और नीट की परीक्षा कब होगी। ऐसे में विद्यार्थियों के पास अपना रिवीजन और कुछ विषयों में आए डाउट क्लीयर करने का बेहतर मौका है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल (एनओआईएस) यह सुविधा मुहैया कराएगा। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने विद्यार्थियों को बेहतर स्टडी के लिए यह सर्विस शुरू कराई है। कई जगहों पर अभी इंटरनेट ठीक से काम नहीं कर पा रहा, जिससे बच्चे ऑनलाइन भी नहीं पढ़ पा रहे हैं, ऐसे में टीवी उनका सहारा बनेगा।

Read More : हेमचंद विवि : कम गैप देकर अवकाश के दिनों में भी ली जाएगी परीक्षाएं, विद्यार्थी अपनी तैयारी पूरी रखें

नामी एक्सपर्ट क्लीयर करेंगे डाउट
इसमें आईआईटी, केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति के अलावा आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी के विषय विशेषज्ञ लाइव क्लास में सहयोग दे रहे हैं। यह विशेषज्ञ घर बैठे लाइव क्लास में छात्रों की तैयारी के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी देंगे। टीवी पर नंबर फ्लैश होता रहेगा, जिसपर कॉल करके आपको सवाल पूछना होगा। जेईई और नीट के सवाल का भी जवाब मिल जाएगा।

Read More : Corona Covid-19 : 10वीं और 12वीं की बची हुई बोर्ड परीक्षा का टाइम-टेबल जारी

इन चैनल नंबर पर सेट करें टीवी
कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए इस प्लेटफॉर्म पर सात घंटे की लाइव क्लास चल रही है। छात्र सीधे 8448691655 नंबर पर फोन करके अपना सवाल पूछ सकेंगे। इसके अलावा 14 घंटे प्री-रिकार्डिंग से क्लास चलेगी, ताकि यदि कोई छात्र लाइव क्लास नहीं देख पाया हो तो वो भी तैयारी कर सके। आपको अपने सेटटॉप बॉक्स में स्वयंप्रभा चैनल एयरटेल के ग्राहक चैनल नंबर 437 और 438, वीडियोकॉन ग्राहक चैनल नंबर 475, 438, टाटा स्काई ग्राहक चैनल नंबर 756 और डिश टीवी ग्राहक चैनल नंबर 946,947,949,951 पर लाइव क्लास सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.