ट्विनसिटी में झपट्टामारों का आतंक बढ़ गया है। आए दिन शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं होने से लोग खौफ में हैं।
भिलाई. ट्विनसिटी में झपट्टामारों का आतंक बढ़ गया है। आए दिन शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं होने से लोग खौफ में हैं। पुलिस सिर्फ बेहतर सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर दावा कर रही है पर ऐसे अपराध थमने की बजाए और बढ़ते ही जा रहे हैं। रविवार को ही मदर टेरेसा आश्रम के पास ही एक बुजुर्ग महिला चेन स्नेचिंग का शिकार हुई। महिला ने सोमवार को मामले की शिकायत की। पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा ३९४ के तहत जुर्म पंजीबद्ध किया है।
वैशाली नगर चौकी पुलिस ने वैशाखी नगर ईडब्ल्यूएस निवासी गीता देवी राठौर (70) की शिकायत पर एफआईआर की है। पुलिस ने बताया कि महिला घर के पास ही टहल रही थी। बाइक सवार दो युवक आए। युवकों की उम्र करीब 25 से 30 साल होगी। महिला से दशहरा मैदान शांति नगर का रास्ता पूछा।
महिला ने पता बताने के लिए इशारा किया। इस बीच पीछे बैठे युवक ने महिला के गले से चेन झपट लिया। मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फ रार हो गए। सोने का चेन करीब 1 तोला का है। पुलिस महिला कि रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।
पहले भी आ चुकी ऐसी वारदात सामने
केस १- ३ दिसम्बर को एमआईजी 2 हाउसिंग बोर्ड निवासी 70 वर्षीय प्रभा चौधरी घर के पास ही फूल तोड़ रही थी। दो युवक आए उनसे उरला का पता पूछा और उनकी चेन लूटकर भाग निकले। महिला की सूचना के बाद पुलिस को पता चला।
केस २- ७ दिसंबर को सेक्टर 9 अस्पतल में घटना हुई। यहां बुजुर्ग महिला को एक्स-रे कराने के बाहने ले गए। जहां उनके कान की ज्वेलरी लूट कर भाग गए। आरोपियों के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिले हैं।
अवैध खनिज परिवहन करते १३ वाहन पकड़ाए
दुर्ग . खनिज विभाग ने अलग-अलग जगह अभियान चलाकर अवैध खनिज परिवहन में लगे 13 वाहनों को पकड़ा। वाहनों के मालिकों से 3 लाख 98 हजार 940 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। पथरिया, ननक_ी और चिखली में ये वाहन पकड़े गए। अफसरों के मुताबिक जनदर्शन में अवैध खनिज परिवहन की शिकायत की गई थी। इस पर कलक्टर ने जांच के निर्देश दिएथे। खनिज अधिकारी एचके मारवाह के नेतृत्व में खनिज निरीक्षको ंकी टीम ने जांच की।
इसमें पथरिया में अवैध चूना पत्थर परिवहन करते 3 वाहन पकड़े गए। इनसे 96 हजार 120 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। ननक_ी में भी चूना पत्थर से लदे 3 वाहनों को पकड़ा गया। इनसे ९४ लाख200 रुपए वसूल जुर्माना किया किया गया। चिखली में 4 वाहनों को पकड़ कर 1 लाख27 हजार 6 00 रुपए जुर्माना वसूला गया। पथरिया के 1 वाहन पर 33 हजार 450 रुपए अन्य इलाकों में पकड़े गए 2 वाहन से 18 हजार 120 रुपए, 1 वाहन के 31 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला गया।