भिलाई

Crime News: खेत से उठ रही थी तेज बदबू, मौके पर पहुंचे ग्रामीण तो… 7 दिन से अधिक पुरानी महिला की लाश मिली

Crime News: कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में खेत के भीतर एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Jan 17, 2026
प्यार से नफरत तक..! शादीशुदा युवक ने प्रेमिका की हत्या की, रिश्तों का खौफनाक अंत, आरोपी गिरफ्तार(photo-patrika)

Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में खेत के भीतर एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम परसदा स्थित कैवल्य धाम के पीछे खेत की ओर से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को शक हुआ। जब वे खेत के पास पहुंचे तो झाड़ियों के बीच एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला। इसके बाद तुरंत कुम्हारी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। प्रारंभिक जांच में मृत महिला की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि महिला की मौत करीब एक सप्ताह पहले हुई होगी, क्योंकि शव काफी हद तक सड़ चुका था।

ये भी पढ़ें

जाको राखे साइएं मार सके न कोय… 20 लाख लूटकर मैनपाट की खाई में फेंका, मौत को मात देकर ऐसे बचा युवक

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव के पास से कोई भी पहचान से संबंधित दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है, ताकि मौत के कारणों की गहराई से जांच की जा सके। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेजा जा रहा है। वहीं, आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदा महिलाओं की रिपोर्ट खंगाली जा रही है, जिससे मृत महिला की शिनाख्त की जा सके।

फिलहाल कुम्हारी थाना पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Updated on:
17 Jan 2026 07:15 pm
Published on:
17 Jan 2026 07:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर