भिलाई

CG Weather: 48 घंटों में दिन का तापमान 45 तक पहुंचने की संभावना, रात में भी नहीं मिलेगी राहत

CG Weather: दिनभर की तेज धूप और उमस के बीच रविवार की शाम को करीब दस मिनट झमाझम बारिश हुई थी। इससे रात के समय तापमान थोड़ा नीचे आया और उमस भी कम हुई, लेकिन अगले दिन सोमवार को निकली धूप ने उमस का ग्राफ दोगुना कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 May 2025, 1:32 PM IST
CG Weather: 48 घंटों में दिन का तापमान 45 तक पहुंचने की संभावना, रात में भी नहीं मिलेगी राहत

CG Weather: दुर्ग जिले में सूरज के तेवर में उछाल शुरू हो गया है। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में परेशान करने के बाद रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि, अगले 48 घंटों में दुर्ग जिले में दिन का तापमान 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ सकता है।

इस तरह 15 मई तक दुर्ग जिला 45 डिग्री के शीर्ष तापमान को पार करने की भी संभावना बन रही है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, तेज गर्मी की वजह से कुछ जगहों पर लोकल सिस्टम के तैयार होने की भी संभावना है, जिससे कुछ स्थानों पर खंड में बारिश हो सकती है।

दिनभर की तेज धूप और उमस के बीच रविवार की शाम को करीब दस मिनट झमाझम बारिश हुई थी। इससे रात के समय तापमान थोड़ा नीचे आया और उमस भी कम हुई, लेकिन अगले दिन सोमवार को निकली धूप ने उमस का ग्राफ दोगुना कर दिया।

मौसम में वायरल ज्यादा

तेज धूप, उमस और फिर अचानक हो रही बारिश की वजह से वायरल का खतरा सबसे अधिक होता है। इस समय बच्चों के अस्पतालों में काफी भीड़ बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि, काफी देर धूप में रहने के बाद तुरंत ठंडा पेयजल या किसी तरह का पेय पीने से बचें।

इससे पहले खराश और फिर तबीयत बिगड़ने की संभावना सबसे ज्यादा है। इसी तरह यदि आप एसी या कूलर में बैठे हैं और फिर अचानक से बाहर निकल जाएं तो भी तबीयत बिगड़ सकती है।

Updated on:
13 May 2025, 1:32 PM IST
Published on: