
दुर्ग. फर्जी ऋण पुस्तिका से जमानत लेने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने तर्रा पाटन पहुंची पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। आरोपी के घर पहुंचते ही खुलासा हुआ कि फत्तेलाल वर्मा की मौत कुछ दिन पहले हो चुकी है। न्यायालय के आदेश पर दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने 10 माह पहले कूटरचना कर न्यायालय को गुमराह करने की धारा के तहत एफआईआर दर्ज किया था।
फोटो के सहारे पुलिस आरोपी के घर तक तो पहुंच गई
जानकारी के मुताबिक जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि फर्जी ऋण पुस्तिका से जमानत लेने वाला फत्ते लाल पाटन के निकट ग्राम तर्रा का निवासी है। न्यायालय के आसपास भटकते रहता है, लेकिन छह माह से वह नहीं दिख रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस फर्जी ऋण पुस्तिका में लगे फोटो को लेकर मर्रा पहुंची थी। फोटो के सहारे पुलिस आरोपी के घर तक तो पहुंच गई, लेकिन बैरंग लटना पड़ा।आरोपी के परिवार वालों ने बताया कि ३ अक्टूबर को फत्ते लाल वर्मा की मौत हो चुकी है।
जांच में फर्जी निकली ऋण पुस्तिका
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने विशेष न्यायाधीश मसूंर अहमद की अदालत में १४ फरवरी २०१७ को ऋण पुस्तिका प्रस्तुत कर एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में आरोपी लोकेश का जमानत लिया था।लोकेश जेल में था। शंका होने पर न्यायालय ने ऋण पुस्तिका की जांच करने तत्काल तहीसलदार कार्यालय भेजा। जांच के दौरान फत्तेलाल द्वारा प्रस्तुत ऋण पुस्तिका को फर्जी बताया गया। इसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था।