Diwali Bonus 2025: भिलाई जिले में सेल-बीएसपी के अधिकारियों के लिए यह दिवाली पीआरपी का बड़ा सौगात ले कर आया है। क्योंकि अधिकारियों को पिछले साल से करीब दो गुना पीआरपी मिलने वाला है।
Diwali Bonus 2025: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में सेल-बीएसपी के अधिकारियों के लिए यह दिवाली पीआरपी का बड़ा सौगात ले कर आया है। क्योंकि अधिकारियों को पिछले साल से करीब दो गुना पीआरपी मिलने वाला है। पीआरपी को लेकर अफसरों में भारी उत्साह है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के कर्मियों के खातों में एक्सग्रेसिया (बोनस) की राशि पहले ही आ चुकी है।
अब अफसरों को परफारमेंस रिलेटेड पे (पीआरपी) मिलने वाली है। इससे भिलाई के बाजार में बड़ा उछाल उछाल आएगा। जानकारी के मुताबिक दीपावली से पहले सेल के 14,000 अधिकारियों के खाते में पीआरपी की राशि डाल दी जाएगी। यह करीब 1 अरब 6 करोड़ रुपए होगी। इसमें भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के 2,645 अधिकारियों के हिस्से में करीब 65 करोड़ रुपए आएगा।
इसके पहले सेल-बीएसपी के कर्मचारियों को बोनस मिल चुके है, जो करोड़ों में है। अकेले बीएसपी के कर्मचारियों को करीब 34 करोड़ रुपए बोनस के रुप में मिले हैं। कर्मचारियों के बोनस को लेकर इस बार भी एनजेसीएस की बैठक बेनतीजा रहा। बाद में दोबारा बैठक नहीं हुई और प्रबंधन सीधे कर्मचारियों के खाते में बोनस की राशि डाल दी।
सेल की इकाइयां अधिकारी
बीएसपी के करीब 2,645 अफसरों के खाते में पीआरपी की राशि दीपावली के करीब पहुंच जाएगी। बताया जा रहा है कि बीएसपी के जिन अधिकारियों के खातों में पिछली बार 30 हजार रुपए के आसपास आया था, उनके खातों में इस बार 60 हजार रुपए से अधिक पीआरपी आएगा। वहीं जिनके खातों में 2.5 लाख रुपए तक पहुंचा था, उनके खातों में 5 लाख रुपए तक पहुंचेगा।
सेल वित्त वर्ष 2022-23 में 1903 करोड़ मुनाफे में था। वहीं वित्त वर्ष 2023-24 में कर के पश्चात सेल को 2,733 करोड़ लाभ हुआ है। अधिकारियों की संख्या भी पहले से कम हो गई है। जिसकी वजह से अधिकारियों को पीआरपी लगभग दोगुना मिलेगा। पीआरपी के फार्मूला में पिछले साल से प्रॉफिट बढ़ता है, तब पीआरपी 5 फीसदी तक दिया जाता है। वहीं जब प्रॉफिट का ग्राफ गिरता है, तब पीआरपी पीबीटी का 3 फीसदी दिया जाता है। इस बार प्रॉफिट बढ़ा है, इस वजह से पीआरपी 5 फीसदी तक दिया जाएगा।