Cyber Crime News : रिसाली निवासी बुजुर्ग के बैंक अकाउंट से यूपीआई के जरिए करीब 99 हजार 995 रुपए ट्रांजेक्शन हो गया।
भिलाई। Cyber Crime News : रिसाली निवासी बुजुर्ग के बैंक अकाउंट से यूपीआई के जरिए करीब 99 हजार 995 रुपए ट्रांजेक्शन हो गया। शिकायत पर पुलिस मामले में धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया है। नेवई पुलिस ने बताया कि रिसाली सेक्टर निवासी संतोष कुमार दीक्षित (59 साल) का सेक्टर-4 एसबीआई में खाता है। 5 अक्टूबर को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया।
Cyber Crime News : खुद को बैंक का अधिकारी बताया। यूपीआई की सुविधा बंद करने का झांसा दिया। उसे 1930 मैं कॉल करने के लिए कहा जैसे ही संतोष कुमार ने कॉल किया यूपीआई के जरिए उसके खाता से 99 हजार 995 रुपए कट गया। जब उसने अपना बैलेंस चेक किया तो उसके खाते से पैसे गायब हो गया था मामले में अपराध करके पुलिस जांच कर रही है।