भिलाई

पत्रिका महिला सुरक्षा: महिलाओं और बच्चियों को सशक्त बनाने सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Patrika Mahila Suraksha: भिलाई जिले में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर रोकथाम के लिए पत्रिका रक्ष कवच अभियान चला रहा है।

less than 1 minute read
Mar 02, 2025

Patrika Mahila Suraksha: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर रोकथाम के लिए पत्रिका रक्ष कवच अभियान चला रहा है। अभियान के तहत ग्राम रुदा में श्रीशंकराचार्य तकनीकी कैंपस के एनएसएस विद्यार्थियों ने कैंप लगाया। जहां करीब 150 महिलाओं और बच्चियां शामिल हुई। उन्हें रक्षा टीम ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए।

रक्षा टीम की सहायक उपनिरीक्षक संगीता तिवारी की टीम मौके पर पहुंची। गांव की महिलाओं और बच्चियों की टोली मौजूद रही। उन्हें कराटे और आत्मरक्षा की बुनियादी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। कामकाजी महिलाओं को बताया गया कि वे अपनी सुरक्षा के लिए सेटी पिन, मिर्ची स्प्रे, पेन, चाबी गुच्छा और पर्स अपने साथ रखे। उन्हें नवीन कानून के बारे में भी बताया गया।

Patrika Mahila Suraksha: साइबर ठगी से बचने के उपाय भी बताए

एएसआई ने बताया कि साइबर ठगी से बचने का उपाय भी बताया गया। मोबाइल पर अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई लिंक अपलोड न करें। कोई बिजली बिल या बैंक से केवाईसी अपडेट कराने को बोलता है तो उसकी बातों पर नहीं जाएं। क्योंकि बैंक कभी भी अपने गोपनीय या खाता से संबंधित जानकारी नहीं मांगता है।

आत्मरक्षा जरुरी

एएसपी आईसीयूएडब्ल्यू पद्मश्री तवर ने कहा की वर्तमान परिवेश में बढ़ते अपराधों के बीच महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रहना बेहद जरुरी है। ऐसे में पत्रिका द्वारा महिला सुरक्षा के विषय को लेकर जागरुकता फैलाना सराहनीय है। नारी शक्ति का स्वरूप है। उसे अपनी आत्मरक्षा को लेकर हर पैतरे का इस्तेमाल करने आना चाहिए। समाज सेवीका बोरसी नीलेश्वरी साहू ने कहा की महिलाएं अपनी आवाज बुलंद रखें। कमजोर न पड़े। साहस के साथ छेड़छाड़ करने वाले को मारें। जोर से चिल्लाएं।

Updated on:
02 Mar 2025 12:29 pm
Published on:
02 Mar 2025 12:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर