भिलाई

तीन साल की बच्ची के साथ हैवानियत, घर आया पिता का दोस्त बच्ची को उठाकर ले गया फिर…जानें पूरा मामला

Rape with 3 year old girl in Bhilai: तीन साल की अवोध बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले राजकुमार सिंह गोड़ के खिलाफ भिलाई-3 थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2023, 3:38 PM IST
Father's friend brutally raped a 3 year old innocent girl
पिता के दोस्त ने की दरिंदगी

Rape Of 3 Year Old Girl: भिलाई। तीन साल की अवोध बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले राजकुमार सिंह गोड़ के खिलाफ भिलाई-3 थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बच्ची की मां की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया। पुलिस में शिकायत (Bhilai Crime News) करने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि आरोपी बच्ची के पिता का दोस्त है। उसके साथ कंपनी में काम करता है। उसके घर से 20 मीटर दूरी पर रहता है। बच्ची का पिता ड्यूटी चला गया था। घर में बच्ची, उसकी मां और दादी थी। 11 सितम्बर की रात 8 बजे राजकुमार उसके घर आया (CG Crime News) और बच्ची को गोदी में उठाकर अपने घर ले गया। उसकी दादी ने ले जाते हुए देखा था। बच्ची के पिता का दोस्त होने के कारण आता जाता था। जब बच्ची को घर लौटने में काफी देर हो गई तब उसकी मां उसे खोजने के लिए निकली। पास पड़ोस में वह नहीं मिली। तब उसकी दादी ने बताया कि राजकुमार उसे गोदी में पाकर ले गया है।

Bhilai Crime News: बच्ची की मां उसके घर गई। वहां न बेटी थी और न ही राजकुमार था। तब उसे चिन्ता हुई। वह खोजने निकली। उसी समय बच्ची मशान घाट की ओर से घर आ रही थी। बच्ची को मां घर ले आई। बच्ची ने अपनी मां को बताया कि राजकुमार अंकल उसे लेकर (Rape of 3 year old girl) गए थे। सड़क किनारे उसके कपड़े को उतारा और प्राइवेट पार्ट को टच किया। उनके पास से मैं भागकर आ गई। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद बच्ची का मेडिकर करवाया। रिपोर्ट में कोई इंज्यूरी नहीं आई। बच्ची स्वस्थ है।

Published on: