मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के नेशनल हाइवे 130 के पास ही यात्रियों से भरी दो मिनी बस आपस में टकरा गई। इस हादसे के बाद लोगों में भगदड़ मच गई। दर्जनों यात्रियां घायल भी हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल (CG Road Accident) भेजा। बताया जा रहा हैं कि यह बड़ा हादसा ड्राइवर की लापरवाही के चलते हुआ है। ड्राइवर ने एक-दूसरे को साइड नहीं दिया और यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।