छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करने पहुंची केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शनिवार को नाराज हो गई। भिलाई में चुनावी सभा करने पहुंची सुषमा अव्यवस्था देखकर कुछ देर तक हेलीकॉप्टर में ही बैठी रही।
भिलाई. छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करने पहुंची केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शनिवार को नाराज हो गई। भिलाई में चुनावी सभा करने पहुंची सुषमा अव्यवस्था देखकर कुछ देर तक हेलीकॉप्टर में ही बैठी रही। वे बीजेपी के जिला अध्यक्ष और अहिवारा प्रत्याशी सांवला राम डाहरे का प्रचार करने पहुंची हैं।
दस मिनट तक ली कार्यकर्ताओं की बैठक
मिली जानकारी के अनुसार सुषमा स्वराज तय शेड्यूल और समय के हिसाब से भिलाई पहुंची, लेकिन अव्यवस्था देखकर उन्होंने लगभग 10 मिनट तक केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं से चर्चा की। फिर भिलाई तीन के कार्यक्रम स्थल मंगल भवन के लिए रवाना हुई।
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रोड शो करेंगे
इधर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम लेट होने पर दबे जुबान यह भी कहा कि सभा स्थल पर भीड़ ठीक से नहीं जुट पाई। इसलिए सभा स्थल पर केंद्रीय मंत्री लगभग आधा घंटे देरी से पहुंची। बतां दे कि दुर्ग संभाग में सुषमा स्वराज की यह पहली चुनावी सभा है। इधर राजनांदगांव में आज बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रोड शो करेंगे।