26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणेश विसर्जन से पहले प्रशासन का बड़ा फैसला, शिवनाथ नदी में प्रतिमा विसर्जन पर रोक, कलेक्टर ने दिए निर्देश

Ganesh Visarjan: दुर्ग की शिवनाथ नदी में बढ़ते पानी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर गणेश प्रतिमा विसर्जन पर फिलहाल रोक लगा दी है।
2 min read
Google source verification
Ganesh Visarjan

‘मेरी विदाई ऐसे मत करना…’ (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Ganesh Idol Immersion: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश का असर अब नदी-नालों के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। कई जलस्रोतों में पानी बढ़ने के बीच दुर्ग की शिवनाथ नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। नदी में बढ़ते पानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा निर्णय लिया है। प्रशासन ने शिवनाथ नदी तट स्थित गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल पर फिलहाल प्रतिमा विसर्जन रोकने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने शिवनाथ नदी में बढ़ते जलस्तर की स्थिति को देखते हुए दुर्ग स्थित गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी तट की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से जलस्तर एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी में पानी बढ़ने की स्थिति को देखते हुए विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं और लोगों को नदी के आसपास जाने से रोका जाए।

प्रभावित क्षेत्रों का भी किया निरीक्षण

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल के साथ ही वार्ड 55 सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का भी मुआयना किया। लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के कारण प्रभावित इलाकों में प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए।

वार्ड 55 में प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक राहत कैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को राहत कैंप में जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों की जरूरतों का ध्यान रखने के लिए कहा है।

सुरक्षा को प्राथमिकता, नदी तट पर निगरानी बढ़ाई

शिवनाथ नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विसर्जन स्थल पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी की जाए। स्थिति में किसी भी तरह का बदलाव होने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रशासन की ओर से नदी तट और विसर्जन स्थल पर लोगों की आवाजाही को लेकर भी सतर्कता बरतने को कहा गया है। खासकर गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए आने वाली समितियों और श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और जलस्तर सामान्य होने तक नदी में प्रतिमा विसर्जन न करें।

गणेशोत्सव समितियों से प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों एवं गणेशोत्सव समितियों से अपील की है कि शिवनाथ नदी की स्थिति सामान्य होने तक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन विराम रखें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बढ़ते जलस्तर के बीच नदी में उतरना जोखिमपूर्ण हो सकता है। ऐसे में समितियां और श्रद्धालु अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन की टीम शिवनाथ नदी के जलस्तर और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। परिस्थितियों के सामान्य होने और सुरक्षा की स्थिति का आकलन करने के बाद ही प्रतिमा विसर्जन को लेकर आगे निर्णय लिया जाएगा।