26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ganesh Jhaki 2026: राजनांदगांव में आज रात निकलेगी झांकी, कांतारा’थीम रहेगी आकर्षण का केंद्र, 24 घंटे की बारिश ने रोक दी थी परंपरा

Ganesh Jhaki 2026:राजनांदगांव में आज रात गणेश विसर्जन झांकी निकलेगी। 24 घंटे की बारिश के चलते एक दिन टली झांकी में ‘कांतारा’ थीम आकर्षण का केंद्र रहेगी।
2 min read
Google source verification
Ganesh Jhaki 2026

कांतारा थीम पर बनी झांकी (photo Patrika)

Rajnandgaon Ganesh Jhaki: राजनांदगांव में लगातार हो रही बारिश के चलते शुक्रवार 25 सितंबर को प्रस्तावित गणेश विसर्जन झांकी नहीं निकली। गणेश समितियों और प्रशासन के बीच हुई बैठक में मौसम की स्थिति और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए झांकी को एक दिन आगे बढ़ाकर 26 सितंबर को निकालने पर सहमति बनी है। बैठक में शहर की लगभग सभी गणेश समितियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

गणपति की विदाई के लिए शहर एक बार फिर तैयार होगा

समितियों ने लगातार बारिश के बीच झांकी निकालने से होने वाली संभावित परेशानी को देखते हुए आयोजन नहीं करने पर सहमति जताई। प्रशासन ने भी सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। लगातार बारिश के कारण शहर में झांकी का उत्साह थमा रहेगा, लेकिन मौसम साफ होते ही शनिवार को गणपति की विदाई के लिए शहर एक बार फिर तैयार होगा।

पुलिस की मौजूदगी में चर्चा की गई

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, डीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी सहित गणेश समिति से भावेश बैद, गोलू गुप्ता, गणेश पवार और अन्य समितियों के सदस्य मौजूद रहे। अब 26 सितंबर को मौसम ने साथ दिया तो गणेश विसर्जन झांकी निकाली जाएगी। प्रशासन और पुलिस ने झांकी के प्रस्तावित मार्ग, सुरक्षा, यातायात और विसर्जन व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

झांकी में त्रिदेव के दर्शन होंगे

गणेशोत्सव समिति से जुड़े गणेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस बार उमंग गणेशोत्सव समिति की झांकी में त्रिदेव के दर्शन होंगे। वहीं बाल समाज समिति के विकास अग्रवाल ‘पम्पी’ ने बताया कि समिति की ओर से होली उत्सव की थीम पर झांकी तैयार कराई जा रही है। इसमें दो जीपों पर झांकी का प्रदर्शन होगा और आगे भव्य हाथी चलता दिखाई देगा।

झांकियां जाएंगी दूसरे शहर

26 सितंबर की रात राजनांदगांव में झांकियों के प्रदर्शन के बाद बाहर की समितियों की ओर से बुक की गई झांकियों को डोंगरगढ़, दुर्ग-भिलाई और रायपुर सहित अन्य स्थानों के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए अभी से बुकिंग शुरू हो गई है। यानी शहर की सडक़ों पर रात में नजर आने वाली कई आकर्षक झांकियां आने वाले दिनों में दूसरे शहरों की गणेशोत्सव शोभायात्राओं का भी हिस्सा बनेंगी।

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग