24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ganesh Jhaki 2026: धमतरी में गणेश झांकी से पहले बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, थाने में कराई परेड

Ganesh Visarjan Jhaki: धमतरी में गणेश झांकी और आगामी त्योहारों से पहले पुलिस ने गुंडा, निगरानी और माफी बदमाशों को थाने बुलाकर परेड कराई। अपराध और नशे से दूर रहने की समझाइश दी।
2 min read
Google source verification

धमतरी

image

Love Sonkar

Sep 24, 2026

Ganesh Jhaki 2026

धमतरी में गणेश झांकी से पहले बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा (Photo Patrika)

Ganesh Jhaki: धमतरी में गणेश विसर्जन झांकी और आगामी त्योहारों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में जिलेभर में सघन चेकिंग, पेट्रोलिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सिटी कोतवाली, अर्जुनी और रूद्री थाना क्षेत्र के गुंडा, निगरानी और माफी बदमाशों को थाने बुलाकर परेड कराई गई। पुलिस अधिकारियों ने थाने पहुंचे लोगों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके वर्तमान आचरण और गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई कि वे अपराध और नशे से दूर रहें और समाज की मुख्यधारा में शांतिपूर्ण एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में जीवन व्यतीत करें।

अधिकारियों ने चेतावनी दी

पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति दोबारा आपराधिक गतिविधि करता है, अशांति फैलाने की कोशिश करता है या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस ने यह भी बताया कि यदि संबंधित व्यक्तियों के व्यवहार और गतिविधियों में लगातार सुधार रहता है और वे शांतिपूर्ण व जिम्मेदार नागरिक के रूप में जीवन बिताते हैं, तो नियमानुसार उनके निगरानी संबंधी रिकॉर्ड में सुधार की कार्रवाई की जा सकती है।

झांकी और विसर्जन मार्गों पर भी निगरानी

गणेश विसर्जन के दौरान झांकियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर निकलते हैं। ऐसे में पुलिस ने झांकी और विसर्जन मार्गों के साथ-साथ प्रमुख भीड़ वाले स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी। पेट्रोलिंग टीमों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का प्रयास है कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी पुलिस पेट्रोलिंग

धमतरी पुलिस ने त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त निगरानी की तैयारी की है। भीड़भाड़ वाले स्थानों, झांकी मार्गों और विसर्जन स्थलों के आसपास पुलिस बल की तैनाती के साथ नियमित पेट्रोलिंग की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोगों से भी शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।