
इन पांच लोगों की थाना प्रभारी ने बचाई जिंदगी ( Photo - Patrika )
Rajnandgaon Accident: गंडई इलाके में रात के अंधेरे में उफनती नदी में कूदकर थाना प्रभारी ने पांच लोगों की जिंदगी बचा ली। खौफनाक हालात में राजनांदगांव के गंडई थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर गेंडले ने अदम्य साहस से एक एक कर पांच लोगों को बचाया है। बता दें कि जब सूचना मिली कि एक कार में सवार पांच लोग नदी के तेज बवाह में बह गए हैं तो थाना प्रभारी शिवशंकर गेंडले ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने एक-एक कर कार में फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। पुलिस की तत्परता और साहस से बड़ा हादसा टल गया।
घटना 26 सितंबर की रात करीब 2.30 से 3 बजे के बीच गंडई थाना क्षेत्र के दनिया पुल के पास हुई। रायपुर के गुढिय़ारी क्षेत्र निवासी पांच दोस्त कुबेर, कमलेश, निहाल, महक और प्रीति कार से रायपुर से कान्हा-किसली, मध्यप्रदेश घूमने जा रहे थे। दनिया पुल के पास बाढ़ के कारण पुल के ऊपर से पानी बह रहा था। रात के अंधेरे में पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण उनकी कार पुलिस स्टॉपर से टकराकर पुल से नीचे उतर गई और तेज बहाव में फंस गई।
देखते ही देखते कार पानी में डूबने लगी। जान बचाने के लिए पांचों किसी तरह पास के पेड़ की टहनी पकडक़र लटक गए और डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर गेंडले पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालात की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए उफनती नदी में छलांग लगा दी और पांचों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला।
Updated on:
26 Sept 2026 01:00 pm
Published on:
26 Sept 2026 12:37 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
