भिलाई

गलफ्रेंड कर रही थी दूसरे लड़के के साथ मजे, एक्स बॉयफ्रेंड का सटका माथा, गुस्से में आकर पेट में घोपा चाकू

CG Crime: भिलाई तीन थाना अंतर्गत पूर्व प्रेमी ने युवती के पेट में चाकू घोंप कर घायल कर दिया। उसके साथ जॉब करने वाले युवक उसे अस्पताल ले गया। उपचार के लिए भर्ती कराया।
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2024, 1:39 PM IST
bhilai.jpg

Bhilai Crime News: भिलाई तीन थाना अंतर्गत पूर्व प्रेमी ने युवती के पेट में चाकू घोंप कर घायल कर दिया। उसके साथ जॉब करने वाले युवक उसे अस्पताल ले गया। (Crime) उपचार के लिए भर्ती कराया। (CG Crime) इसके बाद भिलाई तीन थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी दीपेश साहू के खिलाफ धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। (Crime in bhilai) भिलाई तीन टीआई पिलादाऊ चंद्रा ने बताया कि घटना सोमवार की है।

रायपुर तेलीबांधा शताब्दी नगर निवासी दीपक सोनवासी (21 वर्ष) ने शिकायत की। टाटीबंध कार शोरुम में टेक्नीशियन है। सरोरा शोरूम में डबरापारा निवासी स्वाती साहू टेक्निकल कार्य करती है। एक साथ काम करने की वजह से पिछले तीन महीने से दोनों की जान पहचान हुई है। उसे अपनी बाइक में बैठकर दुर्ग घुमने आया था। भिलाई तीन बिजली आफिस पहुंचा। वहीं पर पुराना बस स्टैंड निवासी आरोपी पूर्व प्रेमी दिपेश साहू ने रोका और चाकू टिका दिया। चाकू की नोंक पर मैदान में ले गया। जहां हत्या की नियत से स्वाती के पेट में चाकू घोंप दिया। मामले में प्रकरण दर्ज कर दिपेश साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

पूर्व प्रेमिका पर क्यों मारा चाकू

टीआई ने बताया कि स्वाती साहू पूर्व में दिपेश साहू की गर्लफ्रेंड थी। स्वाती ने उससे बातचीत बंद कर दिया था। घटना के दिन दोनों चाकू की नोंक पर उसी की बाइक में बैठा और स्वाती साहू के कमर में चाकू टिका दिया। दोनों को भिलाई तीन बिजली ऑफिस मैदान में ले गया। कहने लगा कि स्वाती उसका बहुत पैसा खर्च कराई है। पूरा पैसा लौटाना होगा। इसके बाद उसके बताए स्थान पर पहुंचे। स्वाती पर चाकू से दो हमला कर दिया। उसे बचाने की कोशिश किया तो दीपक सोनवानी के हाथ में दांत से काट दिया। नाक में चोट लगी है।

Published on: