भिलाई

Bhilai News: गोवा हुए हत्या का तार भिलाई से जुड़ा, जांच करने पहुंची टीम, दो संदेही हिरासत में

Bhilai News: गोवा पुलिस ने दुर्ग पुलिस, जिसमें छावनी थाना और एसीसीयू की टीम शामिल थी, से स्थानीय मदद मांगी। पुलिस की संयुक्त टीम ने छावनी थाना क्षेत्र से दो संदेही दिलेश्वर सेन और भौतिक साहू को हिरासत में लिया है।
2 min read
Apr 15, 2026
Bhilai News: गोवा में हुए मर्डर का तार भिलाई से जुड़ा, जांच करने पहुंची टीम, दो संदेही हिरासत में

Bhilai News: गोवा के कैलांगुटे क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज हत्या मामले का तार अब भिलाई से जुड़ गया है। यह घटना महादेव ऑनलाइन सट्टा की रकम के गबन को लेकर हुए विवाद का परिणाम बताया जा रहा है। गोवा की तीन सदस्यीय पुलिस टीम ने मामले के अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में भिलाई का दौरा किया।

इस कार्यवाही में, गोवा पुलिस ने दुर्ग पुलिस, जिसमें छावनी थाना और एसीसीयू की टीम शामिल थी, से स्थानीय मदद मांगी। पुलिस की संयुक्त टीम ने छावनी थाना क्षेत्र से दो संदेही दिलेश्वर सेन और भौतिक साहू को हिरासत में लिया है। इन दोनों संदेहियों को बाद में गोवा पुलिस को सौंप दिया गया, जो एसीसीयू में उनसे पूछताछ कर रही है।

प्रकरण के अनुसार, गोवा के कैलांगुटे क्षेत्र में कैसीनो से जुड़े विवाद और पैसों के लेन-देन को लेकर गुजरात निवासी राजभर रविनारायण रामदासभाई (29) की हत्या की गई थी।

गोवा पुलिस ने इस मामले में मध्यप्रदेश निवासी कोमल बारस्कर (28) को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कमरे से चाकू भी जब्त किया था। जांच में यह भी सामने आया है कि पैसों के लेन-देन और ऑनलाइन बेटिंग को लेकर कहासुनी हुई थी।

डीएसपी क्राइम भिलाई यदुमणि सिदार ने कहा

गोवा के कैलांगुटे क्षेत्र में हुए हत्या के मामले में गोवा की पुलिस आई है। लोकल पुलिस की मदद से दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

नीचे और भी खबरे

BSP में बड़ा हादसा, JCB लोडर में लगी भीषण आग

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (SMS-3) में रविवार रात एक बड़ा हादसा सामने आया, जब एक जेसीबी लोडर में अचानक भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पढ़ें पूरी खबर

बढ़ा पीलिया का खतरा, शहर में 37 मरीज मिलने से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर के वार्ड-67, सेक्टर-7 (सड़क 37ए) में पीलिया के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। 14 अप्रैल 2026 को स्वास्थ्य टीम ने प्रभावित इलाके का दौरा कर हालात का जायजा लिया और जरूरी कदम उठाए। अधिकारियों के अनुसार स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन निगरानी लगातार जारी है। पढ़ें पूरी खबर

Updated on:
15 Apr 2026 04:41 pm
Published on:
15 Apr 2026 04:41 pm