
दुर्ग . यदि आप बेरोजगार हैं और रोजगार ? की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत उपयोगी है। कम शैक्षणिक योग्यता वाले बेरोजगार युवकों के लिए भी यह सुनहरा अवसर है। यहां 10 वीं से लेकर 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण तक के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। शैक्षणिक योग्यता के अनुसार सभी के लिए पद निर्धारित है। यदि आप कंपनी के मापदंड़ में फिट बैठते हैं तो किस्मत का दरवाजा खुलने ही वाला है।
दुर्ग में 10 नवम्बर शुक्रवार को प्लेसमेंट कैंप
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर दुर्ग में 10 नवम्बर शुक्रवार को प्लेसमेंट कैंप लगेगा। रोजगार कार्यालय परिसर में सुबह 10.30 बजे निजी नियोजक महिन्द्रा ट्रेवल्स पंडरी रायपुर द्वारा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 10वीं/आईटीआई, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण योग्य युवक-युवतियों की विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
ऑटो मोबाइल क्षेत्र में बेहतर अवसर
निजी नियोजक द्वारा ऑटोमोबाइल्स मैकेनिक्स, ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रीशियन, हेल्पर, क्लीनर, सुपरवाईजर, बॉडी मिस्त्री, बॉडी पेंटर, डेंट मैकेनिक्स के कुल 35 पदों पर 10वीं/आईटीआई उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इसी तरह ऑफिस बॉय के 2 पदों पर 12वीं उत्तीर्ण योग्य आवेदकों की ही भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए केवल पुरूष आवेदक ही भर्ती के लिए पात्र होंगे।
ड्रायवर, कंडक्टर के 20 पदों पर भर्ती
इसी तरह ड्रायवर, कंडक्टर के 20 पदों पर भर्ती के लिए 10वीं/आईटीआई उत्तीर्ण तथा सेल्स एग्जीक्यूटीव, प्रमोशनल एग्जीक्यूटिव, कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर रिलेशनशिप ? एग्जीक्यूटिव, सेल्स मैनेजर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव एवं रिलेशनशिप मैनेजर के कुल 35 पदों पर स्नातक उत्तीर्ण महिला एवं पुरूष आवेदकों की भर्ती की जाएगी।
वेतन 5 से 25 हजार रुपए तक
चयनित आवेदकों को 5 से 25 हजार रूपए तक वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। उपरोक्त सभी पदों पर भर्ती के लिए तीन साल का कार्य अनुभव निर्धारित की गई है। इच्छुक युवक-युवतियां जाति, निवास, रोजगार पंजीयन तथा समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को स्वयं के खर्चे पर आना पड़ेगा। संस्थान की ओर से आने-जाने का खर्च नहीं दिया जाएगा।