9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 लाख के स्कूल भवन को 7 साल से इस परिवार ने बना लिया था आशियाना, निगम ने सख्ती से हटाया

जमीन विवाद के आड़ में स्थानीय गजपाल परिवार ने स्कूल भवन में कब्जाकर आशियाना बना लिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 8 Nov 2017, 4:07 PM IST

durg nigam

दुर्ग . नयापारा में करीब 12 लाख की लागत से बने स्कूल भवन को अंतत: 7 साल बाद अवैध कब्जे से मुक्ति मिल गई। बुधवार को निगम के तोड़ूदस्ते ने पुलिस की मदद से कब्जाधारियों को बेदखल किया। जमीन विवाद के आड़ में स्थानीय गजपाल परिवार ने स्कूल भवन में कब्जाकर आशियाना बना लिया था। जिसकी लंबे समय से शिकायत थी।

कलेक्टर ने दिए थे बेदखल करने के निर्देश
स्थानीय पार्षद व नेता प्रतिपक्ष लिखन साहू ने कलेक्टर जनदर्शन में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने निगम प्रशासन पर अवैध कब्जा हटाने में लेटलतीफी के आरोप भी लगाए थे। इस पर कलेक्टर ने कमिश्नर को शासकीय भवन से कब्जाधारियों को बेदखल करने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद बुधवार को तोड़ूदस्ते को भेजकर कब्जाधारी लक्ष्मी गजपाल को बेदखल किया गया। कब्जाधारी के घरेलू सामान बाहर निकालकर निगम का ताला लगाया गया। निगम के कर्मचारियों ने बारी-बारी से मकान में रखे दैनिक उपयोग की वस्तुओं को बाहर निकाला

2009 में बना था स्कूल
सर्वशिक्षा अभियान के तहत 2009 में यह स्कूल बनाया गया था। लेकिन भवन तैयार होते ही जमीन को अपना करार देते हुए गजपाल परिवार ने कब्जा जमा लिया था। इसके चलते भवन में अब तक एक दिन भी स्कूल नहीं लग पाया है।

न्यायालय में भी विवाद
कब्जाधारी परिवार को निगम प्रशासन द्वारा इससे पहले भी बेदखल करने का प्रयास किया गया था, लेकिन परिवाद ने जमीन को पुश्तैनी बताते हुए न्यायालय में वाद दायर कर दिया था। जानकारी के मुताबिक न्यायालय में मामला अभी भी विचाराधीन है।

नहीं माने तो दिखाई सख्ती
निगम के परिवार को कब्जा छोडऩे के लिए नोटिस भी दिया था। बुधवार की सुबह तालाबंदी से पहले भी समझाइश दी गई, लेकिन परिवार ने भवन खाली करने से इंकार कर दिया। इस पर निगम के अफसरों ने सख्ती दिखाते हुए पुलिस के मौजूदगी में सामान बाहर निकालकर ताला जड़ दिया।