भिलाई

तत्काल पासपोर्ट पाने नहीं कराना होगा कलक्टर, एसपी से सत्यापन, दुर्ग पोस्ट ऑफिस में खुला पासपोर्ट सेवा केंद्र, पढि़ए पूरी खबर

दुर्ग स्थित प्रधान डाकघर में गुरुवार को पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ महापौर चंद्रिका चंद्राकर, सांसद ताम्रध्वज साहू ने किया।

2 min read
Mar 02, 2018

दुर्ग/भिलाई. तत्काल पासपोर्ट के लिए प्रथम श्रेणी के अधिकारी के सत्यापन प्रमाणपत्र की अनिवार्यता खत्म कर दी है। यानि तत्काल पासपोर्ट बनाने के लिए अब कलक्टर, एडीएम, एसपी, आईजी से वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट नहीं लेना पड़ेगा। यानि सिर्फ 3500 रुपए का तत्काल शुल्क जमा कीजिए और कुछ दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आपका पासपोर्ट तैयार। वो भी सिर्फ तीन दिनों में। तत्काल सेवा के लिए आपको आधार कार्ड के साथ दो तरह के दस्तावेज लगाने होंगे। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट के लिए १२ तरह के दस्तावेजों को मान्य किया है। इसी तरह आयु वर्ग के हिसाब से अलग-अलग दस्तावेज भी पेश करने होंगे।

चाहिए ये दस्तावेज
आधार कार्ड के साथ वोटर आईडी, पैन कार्ड, बैंक या पोस्ट ऑफिस की पासबुक, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, जन्म प्रमाणपत्र, कर्मचारी पहचान पत्र में से कोई भी दो दस्तावेज लगाने होंगे। यदि आवेदक की आयु १८ वर्ष से कम है तो आधार कार्ड के अलावा शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी फोटोयुक्त विद्यार्थी पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या राशन कार्ड में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। तत्काल के अलावा सामान्य श्रेणी में आवेदन करने वाले आवेदकों को आधार कार्ड के अतिरिक्त कोई दो दस्तावेज पेश करने होंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के मुताबिक तत्काल पासपोर्ट के आवेदन करने वालों को प्रिंटिंग एवं डिस्पैच में प्राथमिकता दी जाएगी। सामान्य पासपोर्ट की फीस 1500 रुपए है।

ये भी पढ़ें

देख रहे हो स्वास्थ्य मंत्री जी स्वास्थ्य बीमा योजना का हाल, 5 लाख लोग महरूम मुफ्त उपचार से

पासपोर्ट अधिकारी सीसी यादव ने बताया कि तत्काल पासपोर्ट के लिए अब प्रथम श्रेणी अधिकारी के सत्यापन की जरूरत नहीं है। तय शुल्क और दस्तावेज पेश कर तीन दिनों में यह सुविधा दी जा रही है।

महापौर सांसद ने किया सेवा केंद्र का शुभारंभ
दुर्ग स्थित प्रधान डाकघर में गुरुवार को पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ महापौर चंद्रिका चंद्राकर, सांसद ताम्रध्वज साहू ने किया। इस अवसर पर विधायक विधायक अरुण वोरा, डाक सेवाएं के निर्देशक महेन्द्र गजभिए, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, पार्षद राजेश शर्मा, जितेन्द्र साहू, आशीष अग्रवाल मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

राजनांदगांव में भाई और भतीजे पर गोली चलाने वाला आरोपी गया जेल, पढ़ें खबर
Updated on:
01 Mar 2018 10:20 pm
Published on:
02 Mar 2018 09:00 am
Also Read
View All