28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनांदगांव में भाई और भतीजे पर गोली चलाने वाला आरोपी गया जेल, पढ़ें खबर

पारिवारिक विवाद के चलते अपने सौतेले भाई व भतीजा पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार को रिमांड पर जेल भेज दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 28 Feb 2018, 11:44 PM IST

Rajnandgaon crime

राजनांदगांव. पारिवारिक विवाद के चलते अपने सौतेले छोटे भाई व भतीजा पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार को रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उसे चोट लगने की वजह से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को आरोपी के चोट पर सुधार होने के बाद जेल भेज दिया गया है।

सलीम इमाम और भतीजा अल्ताफ इमाम पर गोली चला दी थी

गौरतलब है कि सोमवार को शहर के जूनीहटरी निवासी 70 वर्षीय उमर बेग ने विवाद के बाद अपने सौतले छोटे भाई 50 वर्षीय सलीम इमाम और भतीजा 24 वर्षीय अल्ताफ इमाम पर गोली चला दिया था। घटना में उसके भाई सलीम की मौत हो गई थी। वहीं भतीजा अल्ताफ की हालत गंभीर होने से उसे भिलाई रेफर किया गया है। घटना के दिन दोनों भाइयों के बीच विवाद बाद छोटे भाई सलीम ने उमर बेग के सिर पर हथौडा से हमला कर दिया था। सिर में चोट की वजह से गोली चलाने वाले आरोपी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

घायल अल्ताफ की स्थिति में मामूली सुधार
घटना में गंभीर रुप से घायल आरोपी के भतीजे अल्ताफ को इलाज के लिए भिलाई रामनगर स्थित स्पर्श मल्टी स्पेशियालिटि हॉस्पिटल में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो दिन तक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को अल्ताफ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है।

बुधवार को आरोपी को रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया
राजनांदगांव कोतवाली थाना टीआई याकूब मेमन ने बताया कि दोनों भाइयों में मार-पीट के दौरान गोलीकांड के आरोपी उमर बेग के सिर पर चोट आई थी। उसे गिरफ्तार करने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को आरोपी को रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।