23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये लोग इतने अभागे हैं कि जेल से रिहा होने के बाद भी होली नहीं मना पाएंगे, पढि़ए पूरी खबर

जेल से रिहा होने के बाद बघेरा में तलवार लहरा कर दहशत फैलाने वाले आदतन बदमाश चंपू गोड़ को पुलगांव पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया।

2 min read
Google source verification
Durg crime

दुर्ग . जेल से रिहा होने के बाद बघेरा में तलवार लहरा कर दहशत फैलाने वाले आदतन बदमाश चंपू गोड़ (२० साल) को पुलगांव पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट तहत एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

तलवार लेकर रंगदारी दिखा रहा था

पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार सुबह 10.30 बजे की है। नागरिकों ने सूचना दी थी कि चंपू गोड़ कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ है और वह तलवार लेकर रंगदारी दिखा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने चंपू को गिरफ्तार कर उसके पास से धारदार तलवार जब्त किया। पुलिस ने बताया कि १७ जुलाई २०१६ को चंपू ने आतदन बदमाश लच्छू निर्मलकर की हत्या कर दी थी। दोनों के बीच पुराना विवाद था। घटना के समय मृतक लच्छू और आरोपी ने पहले शराब पी थी। इसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ और विवाद के बाद हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी चंपू गोड़ के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक अपराध है। वह मारपीट, हत्या व हत्या के प्रयास का आरोपी है। सभी प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है।


ये तीनों भी हथियार लहराते धरे गए
भिलाई. धारदार हथियार लहराकर मोहल्ले में दहशत फैलाने वाले तीन आदतन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर धारा २५, २७ आम्र्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार बरामद हुआ।

होली त्योहार को लेकर बदमाशों की धरपकड़

छावनी पुलिस के मुताबिक होली त्योहार को लेकर बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है। मंगलवार को शिकायत मिली कि मिलन चौक रमेश पान ठेला, कैंप-२ के पास एक व्यकित चाकू लहरा कर लोगों को डरा धमका रहा है। पुलिस की टीम वहां पहुंची और आरोपी सन्नू सेंटियागो (४७) को पुलिस ने चाकू के साथ दबोच लिया। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

लोगों को डरा धमका रहा था
इसी तरह एक अन्य आरोपी डी राजू (२५) जोन-वन सड़क-८ उडिय़ा मोहल्ला में चाकू लेकर लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह रविवार को स्वीपर मोहल्ला सड़क-तीन, जोन तीन निवासी आरोपी ए भीमा (३२) को वजनी धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। आरोपी जोन-वन सड़क-आठ में लोगों को डरा धमका रहा था।