भिलाई

पौधे रोपने बच्चों के नन्हें हाथों को ITBP के जवानों ने थामा, बिछ गई हरियाली की चादर

कोंडागांव स्थित आईटीबीपी के 41 बटालियन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

2 min read
Jun 06, 2018
पौधे रोपने बच्चों के नन्हें हाथों को ITBP के जवानों ने थामा, बिछ गई हरियाली की चादर

भिलाई. वृक्ष बनकर नहीं काटने की गुहार लगाते नन्हे बच्चों ने पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। वहीं मिनी मैराथन में बच्चों ने दौड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया। कोंडागांव स्थित आईटीबीपी के 41 बटालियन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

ये भी पढ़ें

दर्दनाक! मां ने अपने मासूमों को गोद में बिठाया और फिर उठा लिया खौफनाक कदम

कंपनी ऑपरेटिंग बेस में जवानों ने पौधरोपण किया

बटालियन हेडक्वार्टर में जहां मिनी मैराथन हुई। वहीं कंपनी ऑपरेटिंग बेस में जवानों ने पौधरोपण किया। सुबह बटालियन हेडक्र्वाटर में द्वितीय कमान अधिकारी राधेश्याम ने हरी झंडी दिखाकर खिलाडिय़ों को रवाना किया। इसमें दो ग्रुप में खिलाडिय़ों ने मिनी मैराथन में हिस्सा लिया जिसमें 15 वर्ष से कम और 15 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे शामिल थे।

विजेताओं को आईटीबीपी की ओर से पुरस्कार दिया गया

दौड़ के समापन अवसर पर सभी विजेताओं को आईटीबीपी की ओर से पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी ने सभी से पर्यावरण सहेजने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम में बटालियन के डिप्टी कमांडेंट ऑपरेशन पी बराल, असिस्टेंट कमांडेंट प्रवीण सिंह सहित कई अधिकारी एवं जवान मौजूद थे।

सीओबी में लगाए पौधे
पर्यावरण दिवस के मौके पर 41 बटालियन की कईसीओबी में भी पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर जवानों ने अपने-अपने बेस कैंप के कैंपस में फलदार और छाएदार पौधे लगाए ताकि आने वाले समय में लोगों को छाया और शुद्धवातावरण मिले।

ग्रीन अर्थ, क्लीन अर्थ अभियान के तहत रानापाल और भटपाल में भी अधिकारियों ने पौधे लगाकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने ना केवल पौधे लगाए हैं बल्कि उसकी देखभाल का भी जिम्मा उठाया है। जब तक वे यहां है इन पौधों की देखभाल करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें

अब तक लाखों लोग देख चुके हैं इस दबंग जनाब के वीडियो को, आपने देखा या नही
Published on:
06 Jun 2018 02:52 pm
Also Read
View All