
मां ने अपने दो मासूमों को गोद में बिठाया और फिर उठा लिया खौफनाक कदम
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या की कोशिश का मामला सामने आया है, जहां एक मां अपनी दो बच्चों के साथ आग लगा ली। हालांकि इस घटना में अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि मां-बेटी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
ये है पूरा मामला
दरअसल, यह आत्महत्या की दिल दहला देने वाली घटना बुधवार सुबह धमतरी जिले के फरसिया इलाके की है। नगरी ब्लाक के ग्राम फरसिया में खेमलता साहू अपने पति राजेश साहू और दो बच्चों के साथ रहती थी। बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे खेमलता ने अपने 4 महीने की बेटी भावना और 2 साल के बेटे डेविड साहू पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा ली।
मां-बेटी की हालत गंभीर
आत्महत्या के बाद जब तीनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी। आवाज सुनकर खेमलता का पति राजेश दौड़कर मौके पर पहुंचा, जहां पति और दोनों बच्चों को आग की लपटों में जलता देखा। राजेश ने आग की लपटों पर काबू पा लिया और गंभीर रूप से झुलस चुकी पत्नी और बच्चों को नगरी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल धमतरी रिफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान बेटे डेविड की मौत हो गई। जबकि मां और बेटी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
क्यों उठाया एेसा कदम नहीं समझ आ रहा
राजेश ने बताया कि वह सुबह लकड़ी लेने जंगल जाने के लिए उठा था, तभी खेमलता से चाय बनाने की बात कही। वह चाय पी रहा था कि तभी खेमलता दूसरे कमरे में गई और बच्चों पर मिट्टी तेल छिड़क कर खुद भी आग लगा ली। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच ऐसी कोई बात नहीं हुई थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, उसे समझ नहीं आ रहा। बताया गया है कि दोनों की शादी 6 साल पहले हुई थी। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Updated on:
06 Jun 2018 02:32 pm
Published on:
06 Jun 2018 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
