27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: किसान कर्जे में डूबा है पर राजस्व व पैट्रोल दरें बढ़ाने की चिंता सरकार को

पीएम मोदी का पुतला फूंका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 4 Jun 2018, 2:04 PM IST

people burnt prime minister narendra modi statue

people burnt prime minister narendra modi statue

संगरिया. गांव रतनपुरा चौराहे पर ग्रामीणों ने सोमवार सुबह सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फंूका। किसानों व ग्रामीणों ने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करवाने, समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी, ऋण माफ़ी, नकली दवा बीज पर रोक, निराश्रित गोवंश प्रबंधन, फसलों का मुआवजा, बीमा प्रीमियम बढ़ोत्तरी रद्द करने व पूरा सचाई पानी देने जैसे अनेकों मांग उठाई। उन्होंने मांगों के समर्थन में 10 जून तक गांव बंद को पूर्ण सफल बनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी नीतियों से दुखी ग्रामीण आंदोलन में शामिल हैं।

दो भट्टों की जमीन को किया कब्जेराज
संगरिया. उपखंड मजिस्ट्रेट ने दो ईंट भट्टों की जमीन को कब्जेराज किया है। प्रशिक्षु एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि किसान किलन ईंट भट्टा चक २६ एएमपी बुगलांवाली व बाबा र्इंट उद्योग चक ९ बीजीपी-बी दीनगढ़ दोनों ही वर्षों से बिना भू-रुपान्तरण करवाए कृषि भूमि का अकृषि में उपयोग कर रहे थे। एसडीएम ने चेताया कि क्षेत्र में बिना भूमि रुपांतरण चल रहे अवैध ईंट भट्टों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

किसानों ने निकाली ट्रेक्टर रैली, उठाई मांगे
संगरिया. गांव बंद किसान आंदोलन को लेकर सुबह से ही दूध, फल-सब्जी व अन्य सामग्री गांवों से शहर नहीं पहुंचने पर प्रतिकूल असर पड़ा। वहीं किसानों ने धरना-प्रदर्शन के साथ रैलियां निकाली। रैली का नेतृत्व करते हुए शराबबंदी मिशन संयोजक विक्रम कलहरि, सरपंच यूनियन अध्यक्ष गुरपास बराड़, शहीद भगतसिंह क्लब अध्यक्ष दारासिंह गिल व अन्य ने किसानों की मांगे उठाते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन सफल बनाने का आह्वान किया।

दीनगढ़, भगतपुरा, ढाबां, मालारामपुरा, नाथवाना, हरिपुरा, चक प्रतापनगर व अन्य गांवों के किसानों ने गांव ढाबां से होते हुए ट्रेक्टरों पर रैली निकाली। गांवों से होते हुए दोपहर में संगरिया पहुंची। कानून व्यवस्था के लिए उप निरीक्षक ओमप्रकाश गोरा के नेतृत्व में पुलिस जाबता साथ चला। बोलांवाली बस स्टेंड, चक प्रतापनगर, मोरजंड सिखान, नाथवाना, ढाबां व बुगलांवाली में किसानों का धरना रहा। प्रतापनगर में धरने पर अमोलक खोसा, मास्टर जगतार, मनजिंद्र व अन्य बैठे। पूर्व उप जिला प्रमुख गुरदीप शाहपीनी व हरदीप शाहपीनी ने समर्थन देते हुए कहा कि कांग्रेस-भाजपा दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। किसी ने किसान बारे नहीं सोचा।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग