भिलाई

CG Vidhansabha: विधानसभा में गूंजा भिलाई में बंद पड़े सी-मार्ट का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने दिया जवाब

CG Vidhansabha: विधायक ने छत्तीसगढ़ के प्रथम सी-मार्ट भिलाई को बंद किए जाने को लेकर सवाल किया। जिस पर कांग्रेस और सत्तादल के विधायकों के बीच जमकर बहस हुई।
less than 1 minute read
Feb 28, 2025
CG Vidhansabha: विधानसभा में गूंजा भिलाई में बंद पड़े सी-मार्ट का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने दिया जवाब

CG Vidhansabha: भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने गुरुवार को विधानसभा में लोगों के लिए रोजगार का केंद्र सी-मार्ट का मुददा उठाया। विधायक के सवाल पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। प्रश्नकाल में विधायक ने छत्तीसगढ़ के प्रथम सी-मार्ट भिलाई को बंद किए जाने को लेकर सवाल किया। जिस पर कांग्रेस और सत्तादल के विधायकों के बीच जमकर बहस हुई। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल के विधायकों ने अपने-अपने तर्क दिए और बहस को बढ़ता हुआ देख, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक के सवालों का जवाब दिया।

विधायक ने भिलाई के सी-मार्ट के संचालन को लेकर सवाल लगाया गया था। जिसमें उन्होंने निगम भिलाई में संचालित सी-मार्ट की वर्तमान स्थिति क्या है। क्या उनका संचालन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने दिया जवाब

इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बताया कि नगर निगम भिलाई स्थित सी-मार्ट संचालन व संधारण का कार्यादेश जारी कर दिया गया है। सितंबर 2023 में मेसर्स विनिल इंटरप्राइजेस को दिया गया था। एजेंसी ने निर्धारित संचालन व संधारण के लिए किराया, यूजर चार्ज, मुख्य कार्यालय में जमा नहीं किए जाने की वजह से 27 दिसंबर 2024 को किराया, यूजर चार्जेस जमा करने के लिए नोटिस दिया गया है।

एजेंसी ने निर्धारित किराया, यूजर चार्जेस जमा नही किया है। वर्तमान में एजेंसी ने सी-मार्ट का संचालन न किए जाने के कारण बंद है। सी-मार्ट का संचालन शुरू करने के लिए नियमानुसार कार्रवाई चल रही है।

Published on:
28 Feb 2025 11:59 am