24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Underbridge Closed: 60 दिन तक बंद रहेगा सिरसा अंडर ब्रिज, भिलाई के हजारों लोगों की बढ़ेगी परेशानी

Bridge Closed: अंडर ब्रिज को अस्थाई रूप से बंद करना निश्चित किया गया हैं। अंडर ब्रिज की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं।
2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Jun 24, 2026

Underbridge Closed

30 दिन तक बंद रहेगा सिरसा अंडर ब्रिज (Photo Patrika)

Bhilai News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले भिलाई-3 स्थित सिरसा अंडर ब्रिज (यूबी) को मरम्मत कार्य के लिए अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार अंडर ब्रिज को 1 जुलाई 2026 की सुबह 8 बजे से 31 अगस्त 2026 की शाम 6 बजे तक आवागमन के लिए बंद रखा जाएगा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अंडर ब्रिज की संरचनात्मक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाना है। यह कार्य रेल यातायात की सुरक्षा और यात्रियों की संरक्षा को ध्यान में रखते हुए अत्यंत आवश्यक है। मरम्मत के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना या जोखिम से बचने के लिए अंडर ब्रिज से वाहनों और आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

प्रशासन ने की अपील

रेलवे प्रशासन ने क्षेत्रवासियों एवं वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अंडर ब्रिज को पुनः यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। रेलवे का कहना है कि यह कार्य भविष्य में सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

14 दिनों तक बंद रहेगा रायपुर का गुढयारी अंडरब्रिज

रायपुर शहर का गुढ़ियारी रेलवे अंडरब्रिज (एक्सप्रेस-वे मार्ग) 4 जून से 18 जून तक यानी 14 दिनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया था। रेलवे द्वारा अंडरब्रिज में मेंटेनेंस और रखरखाव का कार्य किया गया।, जिसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही, लेकिन खोल दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई थी। जिसके मुताबिक रायपुर स्टेशन यार्ड के बिलासपुर एंड पर स्थित इस अंडरब्रिज में रेलवे कवर शेड और पाइप डालने का काम किया गया। इसके चलते इस रास्ते पर यातायात पूरी तरह बंद रहा।

पूरी तरह रुक गई थी वाहनों की आवाजाही

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से गुढ़ियारी रेलवे अंडरब्रिज-380 में मरम्मत और निर्माण कार्य के चलते इस रास्ते पर सड़क यातायात बंद कर दिया गया था। ऐसे में रेलवे स्टेशन की ओर से गुढ़ियारी जाने वाले अंडरब्रिज रास्ते पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोकने का फैसला लिया गया था।

पुलिस बल की भी थी तैनाती

बंद अवधि के दौरान मौके पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। ताकि यातायात व्यवस्था नियंत्रित रहे। रेलवे और यातायात विभाग ने संयुक्त रूप से यह सुनिश्चित करने की बात कही है कि निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाए और भविष्य में यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।