भिलाई

आईटीआई के छात्र अब करेंगे डिप्लोमा इंजीनियरिंग, 665 विद्यार्थियों को सीट आवंटित, अभी 1239 सीटें रिक्त

प्रदेश के तकनीकी शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का दौर शुरू है। इसी कड़ी में शुक्रवार को डीटीई ने डिप्लोमा लेटरल एंट्री की सीटें आवंटित की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jun 2018, 7:11 PM IST
DTE
आईटीआई के छात्र भी अब करेंगे डिप्लोमा इंजीनियरिंग, 665 विद्यार्थियों को सीट आवंटित, अभी 1239 सीटें रिक्त

भिलाई@patrika. प्रदेश के तकनीकी शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का दौर शुरू है। इसी कड़ी में शुक्रवार को डीटीई ने डिप्लोमा लेटरल एंट्री की सीटें आवंटित की। प्रथम चरण के सीट आवंटन में 665 विद्यार्थियों को सीट आवंटित की गई है। यानी जिन्हें सीट मिल गई हैं, अब वे छात्र (डिप्लोमा इंजीनियरिंग) पॉलीटेक्निक करेंगे। यह सभी छात्र आईटीआई वाले हैं, साथ ही इनमें कुछ नॉन पीपीटी भी शामिल हैं, जिन्हें पॉलीटेक्निक के सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा। उनका एक साल बचेगा।

अभी शेष है दो और राउंड, 4 जुलाई तक प्रवेश लेना होगा
प्रदेश में लेटरल एंट्री की १९०४ सीटें हैं, जिसमें से ६६५ अलॉट हुई हैं। अभी १२३९ सीटें रिक्त हैं, जिन्हें अन्य राउंड में अलॉट किया जाएगा। जिन्हें सीट आवंटित हो गई है, अब उन्हें संस्थान में 4 जुलाई तक प्रवेश लेना होगा। रिक्त सीटों की जानकारी 5 जुलाई को सार्वजनिक की जाएगी। इसी दिन से दूसरे चरण की काउंसलिंग की शुरुआत होगी।@patrika

30 जून से तीसरे चरण की काउंसलिंग शुरू
@patrika काउंसलिंग के तहत बी और डी फार्मेसी की सीटों पर प्रथम चरण में ६९० विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। इसके बाद ११७५ सीटें बची, जो दूसरे राउंड में आवंटित कर दी गई। इस तरह सभी सीटे आवंटित कर हो चुकी है। शुक्रवार को संस्था में प्रवेश लेने का अंतिम दिन था। शनिवार को डीटीई रिक्त सीटों का विवरण जारी करेगा। इसके बाद ३० जून से तीसरे चरण की काउंसलिंग शुरू होगी।

डिप्लोमा लेटरल एंट्री प्रथम चरण सीटों का आवंटन कर दिया गया
प्रो. ममता अग्रवाल, काउंसलिंग प्रभारी, दुर्ग ने बताया कि डिप्लोमा लेटरल एंट्री प्रथम चरण सीटों का आवंटन कर दिया गया है। अब विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि में संस्था में प्रवेश लेना होगा। शुक्रवार को दुर्ग डीवीसी में पीपीटी और नॉन पीपीटी के कुल ४९० विद्यार्थियों ने दस्तावेजों की जांच कराई।@patrika

Published on: