भिलाई

युवक का कार सहित अपहरण किया, एटीएम से एक हजार रुपए निकलवा कर छोड़ दिया,पढ़ें खबर

शहर के जीई रोड में रायपुर नाका रामदरबार मंदिर के पास एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट कर कार व मोबाइल लूटने की घटना सामने आई है।
2 min read
• •
Updated: 23 Feb 2018, 10:44 AM IST
Kidnapping

राजनांदगांव. शहर के जीई रोड में रायपुर नाका रामदरबार मंदिर के पास एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट कर कार व मोबाइल लूटने की घटना सामने आई है। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

आरोपी कार में सवार हो गए और रुपए की मांग करने लगे
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महेन्द्रा फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी 32 वर्षीय अमित कुमार पिता मित्यानंद प्रसाद शर्मा बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे कार में सवार होकर अपने घर मनकी जा रहा था। इस दौरान रामदरबार मंदिर के पास बाइक सवार तीन युवक अमित की कार में जानबूझकर टकरा गए और कार को साइड में लगाने कहा। साइड में लगाते ही तीनों आरोपी कार में सवार हो गए और अमित से रुपए की मांग करने लगे। प्रार्थी के पास रुपए नहीं होने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी से जमकर मारपीट की गई।

रायुपर व भिलाई में भी वारदात
एएसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि बाइक से कार को ठोकर मारकर लूटपाट करने वाले गिरोह क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले गिरोह द्वारा रायपुर व भिलाई में भी इसी तरह बाइक से कार को ठोकर मार कर लूटपाट करने की घटना हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की हर तरफ तलाश की जा रही है। शहर सहित सभी टोल प्लाजा व अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी फूटेज का खंगाला जा रहा है। वहीं आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस पार्टी का भी गठन किया गया है।

पार्रीनाला के पास छोड़ कर फरार
इसके बाद आरोपी अमित के एटीएम से एक हजार रुपए निकलवा लिए और कार सहित अमित को पार्रीनाला के पास ले गए और उसके पास रखे दो मोबाइल, एक एटीएम कार्ड और कार क्रमांक सीजी ०८ आर ७४८१ को लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने अमित को पार्रीनाला के पास छोड़ दिया। अमित ने घटना का सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। रात साढ़े 8 बजे हुए इस लूट की घटना से पुलिस पेट्रोलिंग व गश्त पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

नहीं मिला है आरोपियों का सुराग
घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने धारा 394-34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों का लोकेशन ट्रेस करने शहर सहित अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरा का फूटेज जांच रही है। पुलिस द्वारा ठाकुरटोला स्थित टोल प्लाजा में भी फूटेज की जांच की गई है। यहां पर से वाहन का लोकेशन नहीं मिला है।

Published on: