30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CSVTU: ये क्या परीक्षा देने के बाद उत्तरपुस्तिका घर ले गया परीक्षार्थी, पढ़ें खबर

बीई मैकेनिकल पांचवे सेमेस्टर का छात्र अपनी उत्तरपुस्तिका सहित परीक्षा हॉल से गायब हो गया। फोन करके वापस बुलाया गया तो वह गोलमोल जवाब देने लगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 23 Feb 2018, 9:53 AM IST

CSVTU

भिलाई. बीई मैकेनिकल पांचवे सेमेस्टर का छात्र अपनी उत्तरपुस्तिका सहित परीक्षा हॉल से गायब हो गया। उसे फोन करके वापस बुलाया गया तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। इस मामले में नकल प्रकरण बनाया गया था, जिस पर यूएफएम (अनफेयर मीन्स) कमेटी ने फैसला सुनाया है। छात्र की उक्त परीक्षा को निरस्त किया गया है, साथ ही अगली सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
यूएफएम कमेटी में नवंबर-दिसंबर सेमेस्टर परीक्षा को मिलाकर कुल २२५ नकल प्रकरण रखे गए थे। इसमें १५ छात्रों के प्रकरण देखने के बाद उन्हें दोषमुक्त कर दिया गया, जबकि ९ छात्रों को परीक्षा में अनुचित साधन का इस्तेमाल करने पर नकल की ए श्रेणी में रखते हुए उनका उक्त पेपर निरस्त कर दिया है।

इसलिए गंभीर है मामला
विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में नकल प्रकरण तो बनते ही रहते हैं, लेकिन उत्तरपुस्तिका छिपाकर साथ ले जाने का यह पहला प्रकरण है। विवि प्रशासन के मुताबिक उक्त छात्र की परीक्षा हॉल में हाजिरी होने के बाद उत्तरपुस्तिका का मिसिंग होना गंभीर मामला बनकर सामने आता। परीक्षा विभाग की विश्वसनीयता पर सवाल उठते। कुछ साल पहले भी विवि की परीक्षाओं पर उंगलियां उठी थीं। यहां तक कि बाहर से उत्तरपुस्तिका लाकर जमा करने जैसे संगीन आरोप भी थे। थी।

अगली परीक्षा पर प्रतिबंध
सीएसवीटीयू के रजिस्ट्रार डीएन सिरसांत ने बताया कि यूएफएम की बैठक में २२५ मामलों पर कार्रवाई की गई है। उत्तरपुस्तिका साथ लेकर घर जाने वाले छात्र की परीक्षा निरस्त की गई है। अगली परीक्षा पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

अगले पेज में बी पढ़ें खबर