
दुर्ग . मारपीट व उत्पात मचाने के आरोप में जिन दो युवकों को पुलिस ने पद्मनाभपुर चौकी में बैठाकर रखा था वे लूट के आरोपी निकले। मामले का खुलासा होते हुए पुलिस ने मारपीट की धारा के अलावा लूट का अपराध भी कायम किया।लूट जैसे संगीन अपराध में लिप्त आरोपियों को आज ही न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में सीधे जेल भेज दिया गया।आरोपियों में केलाबाड़ी निवासी शदाब खान 19 वर्ष और चिखली राजनांदगांव निवासी मो. अदनान कुरैशी 25 वर्ष है।
केलाबाड़ी क्षेत्र में मारपीट कर उत्पात मचा रहे थे
चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार की रात दोनों आरोपी केलाबाड़ी क्षेत्र में मारपीट कर उत्पात मचा रहे थे। इसकी सूचना नागरिकों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों उत्पाती युवकों को हिरासत में लेकर चौकी लाया गया। इस दौरान दोनों शराब की नशे में मदहोश थे। युवकों के नशे में होने के कारण पुलिस ने सुबह कार्रवाई का निर्णय लेकर बतौर ऐहतियात लाक-अप में बैठा दिया था।
प्रार्थी लूट की रिपोर्ट लिखाने पहुंचा
इसी दौरान एक प्रार्थी कुसुमकसा (बालोद) निवासी शिवराम ने पद्मनाभपुर चौकी में लूट की रिपोर्ट लिखाने पहुंचा था। उन्होंने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि दो युवकों ने उसे डरा-धमका कर 10 हजार कीमती मोबाइल फोन लूट ली। दोनों लुटेरे युवक मोटर साइकिल पर सवार थे। आरोपियों ने लूट की घटना को आरटीओ कार्यालय के समीप अंजाम दिया था।
तभी उसकी नजर वहां बैठे आरोपी युवकों पर पड़ी
इसकी के साथ प्रार्थी ने यह भी दावा किया कि वे आरोपियों को देखकर पहचान लेगा। शिकायत कर प्रार्थी जैसे ही चौकी से बाहर निकल रहा था तभी उसकी नजर वहां बैठे आरोपी युवकों पर पड़ी। शिवराम ने तत्काल चौकी प्रभारी से आरोपी को थाना में ही बैठने की सूचना दी। आरोपियों की शिनाख्ती होने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ लूट का अपराध दर्ज किया। आरोपी के कब्जे से लूट की मोबाइल और एक बाइक जब्त किया है। पुलिस को आशंका है कि 40 हजार की कीमत वाली बाइक भी लूट की हो सकती है।
Published on:
22 Feb 2018 10:14 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
