30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस हाल में सडक किनारे खडी थी कार, पुलिस ने पास जाकर देखा तो फटी रह गई आंखें

सड़क किनारे खड़ी कार की डिक्की में मिला अवैध मादक पदार्थ, केशकाल पुलिस की कार्रवाई। संदिग्ध वाहन की डिक्की में 109 किलों से ज्यादा गांजा बरामद।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Ajay Shrivastav

•

Updated: 22 Feb 2018, 7:51 PM IST

खड़ी कार को इस हाल में देखकर पहुंची पुलिस, फिर पास जाकर देखा तो उड़ गए होश...

खड़ी कार को इस हाल में देखकर पहुंची पुलिस, फिर पास जाकर देखा तो उड़ गए होश...

खड़ी कार को इस हाल में देखकर पहुंची पुलिस, फिर पास जाकर देखा तो उड़ गए होश...

कोण्डागांव. ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर एसडीओपी योगेश देवागंन के निर्देशन में बुधवार को की गई जांच कार्यवाही में केशकाल घाट के नीचे मुरवेंड में सड़क किनारे फोर्ड कार वाहन क्रमांक एमएच 14 बीके 0652 संदिग्ध अवस्था में खड़ी थी। इसकी जांच की गई तो वाहन की डिक्की में 22 पैकेटों में रखे 109 किलो 840 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गंाजा मिला। जिला पुलिस लगातार ही अपनी सतर्कता व मुखबिरी की सूचना पर तस्करों पर शिकंजा कसने कामयाब तो हो रही हैं। बावजूद इसके लगातार तस्कर गांजा जैसे मादक पदार्थों का तस्करी भी करने की कोशिश कर रहे हैं।

Read More : अगर आप भी चाहते हैं सफल होना तो करें ये उपाय, जरूर होगा फायदा, पढ़े पूरी खबर

केशकाल थाना में अपराध दर्ज
इसे पुलिस ने जप्त करते हुए कार को अपने कब्जे में ले लिया हैं। केशकाल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा का तस्करी करना पाये जाने से अज्ञात आरोपियों के विरूद्व थाना केशकाल में अपराध क्रमांक 32/2018 धारा 20-बी नारकोटिक्स एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्व कर विवेचना किया जा रहा हैं। वहीं मौके से आरोपी फरार हो गए। वहीं इलाके की पुलिस लगातार ही कार्रवाई में जुटी हुई है।

Read More : रोजगार का सुनहरा अवसर, पहली चरण में होगी 2000 की भर्ती, जानिए कितनी है सैलेरी

तस्कर वाहन छोड़कर हुए फरार
ज्ञात हो कि केशकाल पुलिस ने ही मंगलवार को भी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टाटा टोयोटा वाहन से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया था। तस्करों के पास से 225 किलो गांजा बरामद किया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े 13 लाख रुपये आंकी गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि महाराष्ट्र के तस्कर इसी मार्ग से बड़ी संख्या में गांजा की तस्करी कर रहे हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वाहन पकड़ाने पर फोर्ड वाहन में सवार रहे तस्कर अपनी वाहन को छोड़कर फरार हो गए हैं।